Baba Viral Video : भारत में बाबाओं की कोई कमी नहीं है। कोई बाबा मिनटों में बीमारियों का इलाज कर देते हैं तो कुछ ऐसे हैं जो सामने बैठते ही आपकी मनोकामना समझने का दावा करते हैं। पंखे वाले बाबा से लेकर दारू छुड़ाने वाले बाबाओं का खूब बोलबाला है। इसी बीच एक बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर भक्तों की पिटाई करके उनकी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए मशहूर हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा के सामने एक शख्स बैठा हुआ है। अगल-बगल कई और लोग बैठे हैं। बाबा ने अचनाक से शख्स के बालों को पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। बाबा ने शख्स के चेहरे और पीठ पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। कुछ देर तक शख्स बर्दाश्त कर ले गया लेकिन बाबा के थप्पड़ों से शख्स कुछ ही देर में छटपटाने लगा।
शराब की लत छुड़ाने के लिए बाबा ने पीटा?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाबा शख्स को पीट रहे हैं और लोग शांति से बैठकर उसे देख रहे हैं। बीच-बीच में बाबा कुछ कह भी रहे हैं लेकिन आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही है। दावा किया जा रहा है कि बाबा उन लोगों का शर्तिया इलाज करते हैं जिन्हें शराब की लत लगी हुई है। किसी ने उनके इलाज के तरीके का वीडियो बना लिए , जो अब वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मार्केट में नए बाबाजी आए हैं। बताते हैं शर्तिया नशा छुड़ाते हैं लेकिन, इलाज से पहले उनपर भरोसा करना पड़ेगा । एक ने लिखा कि देखा जाए तो बाजार में ऐसे बाबाओं की सख्त जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि पहली बार बाबा को कोई अच्छा काम करते देख रहा हूं, इससे समाज में सुधार आ सकता है।
यह भी पढ़ें : लड़की की कार का ‘कारनामा’ देख आनंद महिंद्रा दंग, बोले-क्या ये घर मुझे किराए पर मिलेगा?
एक अन्य ने लिखा कि इतनी पिटाई के बाद तो नशा भी उतर जाए और दोबारा चढ़ेगा ही नहीं तो आदमी खुद ही शराब पीना छोड़ देगा। एक ने लिखा कि शराब छोड़ने के लिए बाबा के पास ये ट्रीटमेंट लेने पहुंच रहे हैं, यही ट्रीटमेंट अगर अपने पिता से ही ले लें तो शायद और सुधार हो जाए। एक अन्य ने लिखा कि देश में ऐसे बाबाओं की बेहद कमी है, हम तो चाहते हैं सरकार ऐसे बाबाओं के लिए वैकेंसी निकले, बाकायदा अफसर रैंक की भर्ती हो, जिससे समाज में सुधार आ सके।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines