पुलिसवाले ने रील बनाने के लिए दांव पर लगाई जॉब, वीडियो वायरल होते ही गजब की सफाई

Auraiya Police Viral Video : औरैया पुलिस के एक आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद औरैया पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Police reels Viral Video
विज्ञापन

Auraiya Police Viral Video: औरैया पुलिस के सिपाही पर रील बनाने का ऐसा जोश चढ़ा कि वह भूल गया कि वर्दी की गरिमा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाला कभी थाने के अंदर बुलेट चला रहा है तो कभी वर्दी पहनकर मॉडल्स की तरह रील्स बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब इसकी जांच की जा रही है। हालांकि रील बनाने वाले पुलिसकर्मी ने अपनी सफाई भी दी है।

आरक्षी का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि विवेक कुमार पंजाल औरैया पुलिस में आरक्षी के तौर पर तैनात है। सोशल मीडिया पर विवेक के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में वह सरकारी गाड़ी के साथ रील बना रहा है तो किसी वीडियो में वह पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा है। वीडियो शेयर कर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment

एक वीडियो में विवेक कुमार, थाने में एक बुलेट चला रहा है, जिस पर ‘जाट’ लिखा हुआ है। ऐसे में लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस से जुड़े लोग ही कानून का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जाए। वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि विवेक कुमार लगातार अनुशासन को तोड़ रहा है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स

एक ने लिखा कि पूर्व डीजीपी ने रील बनाने को लेकर सख्त आदेश दिया था लेकिन उनके रिटायर होते ही फिर से रील्स की बाढ़ आ गई है , क्या यह अनुशासनहीनता नहीं है? एक अन्य ने लिखा कि जब बड़े अधिकारी खुद रील्स बना सकते हैं तो सिपाही , आरक्षी रील्स क्यों नहीं बना सकते? हां सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बनाना ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिसवालों की भी जिंदगी होती है, उन्हें भी इसकी छूट मिली चाहिए।

विज्ञापन

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद औरैया पुलिस ने कहा कि विवेक ने बताया कि वीडियो पुराना है और अज्ञानता में यह वीडियो बनाये गए थे। वीडियो को एडिट कर शेयर किया गया है। वीडियो की जांच हो रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ