नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मुरीद बना लिया। उन्होंने रविवार को खेले गए मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका। इस अर्धशतक के साथ वह कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ टी 20 इंटरनेशनल सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए।
उनकी इस उपलब्धि पर फैंस के साथ ही पत्नी अनुष्का शर्मा और बहन भावना कोहली ढींगरा सहित उनके परिवार के सदस्यों ने इसका जश्न मनाया। अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने विराट की तारीफ की। जब कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया, तब एक तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लाल दिल वाला इमोजी लगाया। वहीं विराट की बहन भावना ने ताली की इमोजी के साथ विराट के स्कोर पर प्रतिक्रिया दी।
अभी पढ़ें – गुस्से में लाल रोहित शर्मा ने लगा दी ऋषभ पंत की क्लास, ड्रेसिंग रूम का Video आया सामने
विराट कोहली ने ठोके 60 रन
पाकिस्तान के खिलाफ में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा गया। विराट कोहली ने 60 रन की पारी खेली और भारत ने 20 ओवरों में 181/7 रन बनाए। कोहली की पारी में 4 चौके और 1 छक्का था, उन्होंने 136.36 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 44 गेंदों पर 60 रन बनाए।
अभी पढ़ें – पहले मायूसी फिर खुशी से झूम उठे प्लेयर, आखिरी ओवर में ऐसा था PAK ड्रेसिंग रूम का हाल, देखें VIDEO
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा एशिया कप के तीन मैचों में अब तक 154 रन बनाए हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 59 रन बनाए थे। एशिया कप से पहले, पूरा ध्यान कोहली के फॉर्म पर था क्योंकि उन्होंने नवंबर 2019 में अपना आखिरी शतक बनाया था। 1,000 दिनों से अधिक समय तक विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines