नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान मैच में हर पल यादगार होता है। एक-एक गेंद पर नजरें टिकाए फैंस को रविवार के दिन फिर से एक मजेदार मुकाबला देखने को मिला। लेकिन इस बार भारत के फैंस थोड़े निराश रहे। भारत ये मुकाबला 5 विकेट से हार गया। विराट कोहली ने फिर से अपना क्लास दिखा। पारिस्तान की क्वालिटी गेंदबाजी के सामने विराट ने शानदार बल्लेबाजी। लेकिन मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया। खास कर के ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

विज्ञापन

गुस्से में दिखे रोहित शर्मा

विज्ञापन

गलत शॉट चयन पर विकेट गवाने के बाद रोहित शर्मा गुस्से में पंत को सुनाते दिखे। रोहित शर्मा का ऋषभ पंत से खराब आउट होने के लिए सफाई मांगने का एक वीडियो वायरल हो गया है। पंत ने अपना विकेट रिवर्स स्वीप में फेंकने से पहले 12 गेंदों में 14 रन बनाए। जैसे ही वह ड्रेसिंग रूम में लौटे, कप्तान रोहित शर्मा पंत से उनके खराब शॉट चयन का कारण पूछते हुए देखे गए जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो में पंत को अपने कप्तान से बहस करते हुए भी देखा जा सकता है कि उन्होंने शॉट क्यों खेला।

विज्ञापन

https://twitter.com/tariqueSH/status/1566452438470516736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566452438470516736%7Ctwgr%5E99e45442a8960f020f042f607f508e957ce59e37%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news18.com%2Fcricketnext%2Fnews%2Fasia-cup-2022-video-of-rohit-sharma-seeking-explanation-from-rishabh-pant-for-bad-shot-goes-viral-5889523.html

विज्ञापन

पाकिस्तान ने लिया पहली हार का बदला

पाकिस्तान ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट पर 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय पारी की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए। रोहित और केएल राहुल ने 28-28 रनों की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ