हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मुझे मत छुओ' कहता रहा ड्राइवर और पीटती रही महिला यात्री; वीडियो हो गया वायरल

Cab Driver Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर के साथ मारपीट कर रही है। वीडियो देखने के बाद लोग ड्राइवर के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Cab Driver Viral Video : कैब ड्राइवर से मारपीट करती एक महिला यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैब ड्राइवर महिला से कैब से उतरने, लोकेशन पर पहुंचने और ना छूने की बात कह रहा है लेकिन महिला इस कदर भड़की हुई है कि वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है और शख्स को पीट रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैब ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठी महिला से कहता है, “मुझे मत छुओ, मैडम”। इसके बाद भी महिला चिल्ला रही है, मारपीट कर रही है और लोकेशन पर छोड़ने की बात कह रही है। ड्राइवर जवाब में कह रहा है कि यही है आपकी लोकेशन लेकिन महिला सुनने से इनकार करती है और ड्राइवर को पीटना शुरू कर देती है।

वायरल हो गया वीडियो 

वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मामला दुबई का है, समय और तारीख का भी जिक्र नहीं हुआ है। वीडियो की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया गया कि महिला नशे में थी। इसी वजह से वह यह नहीं समझ पाई कि वह अपने लोकेशन पर पहुंच गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दुबई के कानून के बारे में बहुत सुना है, उम्मीद है कि इसे जेल होगी। एक ने लिखा कि ऐसी महिलाओं को तो उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए, एक सीधे-साधे ड्राइवर को इस तरह पीट रही है, कोई कानून नहीं है क्या? एक अन्य ने लिखा कि यह एक और उदाहरण है कि शराब और बहस एक साथ नहीं रह सकते।

यह भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाएं, हिंदी नहीं है इस लिस्ट में शामिल

एक अन्य ने लिखा कि अगर कोई महिला गलत व्यवहार करे तो उनके साथ भी उसी तरह व्यवहार की छूट मिलनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं कैब ड्राइवर के धैर्य, बुद्धिमत्ता और विनम्रता की सराहना किए बिना नहीं रह सकता। एक अन्य ने लिखा कि हर किसी के वश की नहीं है कि वह इतना बर्दाश्त कर सकेCab Driver Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर के साथ मारपीट कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें