Andhra Pradesh Viral Video Army soldier assaulted not downloading the app: आंध्र प्रदेश पुलिस ने सेना के एक जवान के साथ कथित तौर मारपीट करने को लेकर गुरुवार 9 नवंबर को चार पुलिसकर्मी बी शोबा, एम मुथैया नायडू, ए देवल्लू और पी रमेश को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने घटना पर खेद व्यक्त किया और कड़ी कार्रवाई का वादा किया। बाद दें कि बीती सात नवंबर को दिशा ऐप इंस्टॉल करने को लेकर पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान के साथ मारपीट की थी। जिनकी जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स कैंप में तैनात सेना के जवान सैयद अलीमुल्लाह आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के इलामनचिली के रहने वाले हैं।
पुलिस विभाग की हुई छवि खराब
एक्स पर निलंबन का आदेश साझा करते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने लिखा कि इस घटना से जनता में पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। आदेश में आगे कहा गया कि चार पुलिस कर्मी अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक निलंबित रहेंगे। अनाकापल्ली में दिशा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था, जहां मंगलवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने जवान सैयद अलीमुल्लाह के साथ दुर्व्यवहार किया जब उसने ऐप इंस्टॉल करने के दौरान ओटीपी शेयर नहीं किया।
ये भी पढ़ें: Watch Video: जब हैंडपंप से निकलने लगी शराब तो पियक्कड़ों की हुई मौज, पुलिस ने बताई सच्चा
मंगलवार को हुई थी जवान के साथ मारपीट
दिशा आपातकालीन स्थितियों में महिलाओं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा विकसित एक फ्री एंड्रॉइड ऐप है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे जब वह बस का इंतजार कर रहे थे, तभी कांस्टेबल मुथ्याला नायडू और शोभा रानी अलीमुल्लाह के पास पहुंचे और उनसे अपने फोन पर दिशा ऐप इंस्टॉल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब ओटीपी मांगा गया, तो अलीमुल्लाह ने इसे शेयर करने से इनकार कर दिया, और कांस्टेबलों से आईडी दिखाने कहा। इस पर कांस्टेबलों ने पुलिस स्टेशन जाकर आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा। इसके बाद पुलिसकर्मी उनसे ओटीपी शेयर करने पर जोर देते रहे, इसी दौरान सेना के जवान के साथ मारपीट हुई।
हालांकि, वीडियो में कथित तौर पर महिला कांस्टेबल ने बताया कि जब ओटीपी शेयर करने के लिए कहा गया तो सेना के जावन ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है।
ये भी पढ़ें: Watch Video: लड़की का मोबाइल लेकर भाग रहा था चोर, बस ड्राइवर ने सिखाया सबक, नहीं भूलेगा जिंदगी भर
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
10 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines