Watch Video: लड़की का मोबाइल लेकर भाग रहा था चोर, बस ड्राइवर ने सिखाया सबक, नहीं भूलेगा जिंदगी भर

Viral Video thief running away girl’s mobile: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चोर बस में लड़की का मोबाइल चोरी करके भागता है। लेकिन मौके पर ड्राइवर ने बस का गेट लगाकर चोर की अच्छे से धुनाई कर दी।

Watch Video: लड़की का मोबाइल लेकर भाग रहा था चोर, बस ड्राइवर ने सिखाया सबक, नहीं भूलेगा जिंदगी भर

Viral Video thief running away girl’s mobile: पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा होता है, कृपया जेबकतरों और चोरों से सावधान रहें। लेकिन जेबकतरे किसी न किसी ट्रिक से यात्रियों का सामान चुरा ही लेते हैं। हालांकि, जब ये चोर मौके पर पकड़ लिए जाते हैं तो इनकी अच्छे से धुनाई भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स बस में मोबाइल चोरी करने के लिए चढ़ता है और वह लड़की का मोबाइल लेकर भाग ही रहा था, इतने में ड्राइवर ने बस का गेट बंद कर दिया। इसके बाद उसकी अच्छे से धुनाई कर दी। साथ ही उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया।

बस का गेट लगाकर ड्राइवर ने की धुनाई

सोशल मीडिया पर ये वीडियो फूल्स सेंट्रल नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा कि बस ड्राइवर ने चोर को अच्छे से सबक सिखा दिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एक स्टैंड पर रुकती है और बारी-बारी से लोग उसमें चढ़ते हैं। इसी दौरान बाद में एक चोर बस में चढ़ता है और मौका पाकर सीट पर बैठी लड़की का मोबाइल चोरी करने की कोशिश करता है। लेकिन वह पहली कोशिश में उसका मोबाइल नहीं छीन पाता है, इसके बाद वह दोबारा फोन छीनने की कोशिश में मोबाइल लेकर भागता है तो बस ड्राइवर तुरंत गेट बंद कर देता है और चोर का हाथ गेट में फंस जाता है। वीडियो साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर डंडा निकाल कर उसकी अच्छे से धुनाई कर देता है।

लोग बोले- चोर के साथ सही हुआ

ड्राइवर ने चोर को ऐसा सबक सिखाया कि उसकी अक्ल ठिकाने आ जाती है। इसके कुछ देर ड्राइवर बस रोकता है और मौके पर पुलिस उसे हिरासत में ले लेती है। साथ ही बस ड्राइवर पुलिस को बताता है कि वह लड़की का मोबाइल चोरी करके भाग रहा था। इस वीडियो को लगभग 30 हजार बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया। यूजर्स ने कमेंट्स कर लिखा कि ये वीडियो तुर्की का है तो वहीं एक ने दावा किया कि यह चिले का है। दूसरे शख्स ने लिखा कि चोर के साथ ऐसा ही होना चाहिए ताकि इनकी अक्ल ठिकाने आ जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ