Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इस समारोह का एक मजेदार दृश्य सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। समारोह के दौरान एक शख्स अभिनेता रणबीर कपूर को बिजनेस कार्ड देता दिखाई दिया था, जिसका सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना था लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि रणबीर को कार्ड देने वाला शख्स कौन था ?
जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि अंबानी की शादी के भव्य समारोह में रणबीर कपूर को बिजनेस कार्ड सौंपने वाले शख्स का नाम डॉ. विवेक गुप्ता हैं। डॉ विवेक गुप्ता जाने माने हार्ट सर्जन हैं। वह कई सामाजिक कार्यकमों में शामिल होते रहते हैं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अपोलो हॉस्पिटल्स से जुड़े हैं और वरिष्ठ इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में जाने जाते हैं।
Youtube पर डॉ विवेक गुप्ता ने शेयर किया है वीडियो
डॉ. विवेक गुप्ता दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल्स की इंद्रप्रस्थ ब्रांच से जुड़े हुए हैं और 25 सालों से अधिक के अनुभवी हैं। 12 जुलाई को अनंत की शादी में तमाम बड़ी हस्तियों के साथ डॉ विवेक गुप्ता भी शामिल हुए थे। उन्होंने अपने Youtube पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणबीर कपूर से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच कुछ बातें हुई, इसके बाद डॉ गुप्ता ने अपना बिजनेस कार्ड रणबीर को दिया था।
डॉ विवेक गुप्ता ने रणबीर कपूर के साथ ही साथ कई हस्तियों के साथ बातचीत की थी। हालांकि रणबीर कपूर से बातचीत के दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हालांकि डॉ विवेक गुप्ता देश की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ फोटो या सेल्फी ले चुके हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी सेल्फी ले चुके हैं। अखिलेश यादव के साथ भी वह फोटो क्लिक करवा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: धार्मिक स्थल पर बन रहे थे हीरो, पुलिस ने पहले किया ‘बेइज्जत’ फिर काटा चालान; देखें वीडियो
अंबानी के साथ भी ले चुके हैं सेल्फी
डॉ विवेक गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। उस वक्त मुकेश अंबानी भी परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। तब डॉ विवेक गुप्ता ने मुकेश अंबानी के साथ सेल्फी ली थी।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
14 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
5 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
7 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines