नई दिल्ली: महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एक अपील की है। बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने भुज में किया स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन, जुड़ी हैं 2001 भूकंप की यादें
शेयर किए गए वीडियो में क्या है
दरअसल, आनंद महिंद्रा ने 27 अगस्त को एक वीडियो को रीट्वीट किया। वीडियो में एक सड़क दिख रहा है जो दोनों ओर से पेड़ों से घिरा हुआ है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वे ग्रामीण इलाकों में बनने वाली सड़कों के किनारे भी पेड़ लगवाएं।
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक सड़क का आश्चर्यजनक दृश्य दिखाया गया है। दूर से देखने पर सड़क सुरंग की तरह लग रही है। महिंद्रा ने इसे एक नाम भी दिया और इसे उन्होंने ‘ट्रनेल’ कहा, जो पेड़ (Tree) और सुरंग (tunnel) शब्द को जोड़कर बनाया गया है।
वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा…
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे सुरंगें पसंद हैं, लेकिन सच कहूं तो मैं इस तरह के ‘ट्रनेल’ से गुज़रना पसंद करूंगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी को टैग करते हुए लिखा कि क्या हम आपके द्वारा बनाई जा रही नई ग्रामीण सड़कों पर ट्रनेल लगाने की योजना बना सकते हैं?
अभी पढ़ें – कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज होगी CWC की अहम बैठक
वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया
शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सर, अगर आप कोल्हापुर को कोंकण से जोड़ने वाले राधानगरी वन क्षेत्र में जाते हैं, तो ऐसा ही लगता है।” एक यूजर ने लिखा कि कश्मीर में कुछ जगहों पर दोनों तरफ देवदार के पेड़ों से ढकी सड़कें हैं, वे खूबसूरत हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
17 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
18 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines