Amazon Alexa Viral Video: आमतौर पर हम एलेक्सा को जो भी कमांड देते हैं, वो उसे फॉलो करती है, लेकिन इस बार उसे कुछ ऐसी कमांड दी गई है, जिसने इंटरनेंट को शॉक कर दिया है। दिवाली में केवल 2 दिन बचे हैं और लोग त्योहार को अपने-अपने अंदाज में मनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एलेक्सा को रॉकेट लॉन्च करते देखा जा सकता है।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी Amazon Alexa से एक छोटा रॉकेट लॉन्च करने को कह रहा है। ये रॉकेट बाद में ऊपर जाकर फट जाता है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
इस वायरल वीडियो में एक आदमी बोतल में रखे रॉकेट को बिना हाथ लगाए जलाते हुए दिखाया गया है, जिसके लिए वो एलेक्सा की मदद ले रहा है। वो एलेक्सा को रॉकेट फायर करने का कमांड देता है और फिर वह उस कमांड को फॉलो करती है और कहती है ‘यस बॉस’।
हालांकि उस बोतल के पास आपको दो लाल तार दिखाई देंगे, जिससे एक बात तो साफ है कि इसमें कुछ साइंस लगाया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर manisprojectslab नाम के यूजर ने शेयर किया है। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Diwali Viral Video: EY का दिवाली सेलिब्रेशन वीडियो हो रहा वायरल, क्या इमेज सुधारने में लगी है कंपनी?
आए कई मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आए है। जहां एक यूजर ने कहा , हाउ इज दिस पॉसिबल, ऐनी एक्सप्लेनेशन? वहीं एक यूजर ने लिखा एलन मस्क इज ऑन हिज वे टू योर होम।
एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा एलेक्सा रॉक्ड , ह्यूमन्स शॉक्ड। इसके अलावा Swiggy_instamart ने भी पोस्ट कमेंट किया है और लिखा कि एआई हेज गोन टू फार ( लिटरली )
यह भी पढ़ें – Video: जया किशोरी शादी करेंगी या नहीं? बैग विवाद के बीच खुद बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines