Video: जया क‍िशोरी शादी करेंगी या नहीं? बैग व‍िवाद के बीच खुद बताई सच्‍चाई

अपने Dior बैग को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहीं जया किशोरी ने अपने शादी को लेकर जानकारी दी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Jaya Kishori

Jaya Kishori

विज्ञापन

क्यों चर्चा में जया किशोरी?

कुछ दिनों से जया किशोरी की एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने एक महंगा बैग लिया है, जिसकी कीमत दो लाख से ज्यादा है। जानकारी सामने आई है कि जया का ये बैग Dior का कस्टमाइज बैग है, जिसमें लेदर यानी चमड़े का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

इस वीडियो के आने के साथ ही जया किशोरी की कई नेगेटिव कमेंट और ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें अलग-अलग तरीके से ट्रोल किया। जहां कुछ लोगों ने कहा कि जया अपनी कथा में सांसारिक मोह माया से दूर रहने को कहती है और खुद लग्जरी लाइफ जी रही हैं।

फिलहाल जया ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में इन सभी पहलुओं पर बात की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह एक कस्टमाइज बैग है, जिसको आप अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं और मेरे अपनी जीवन में कभी लेदर का इस्तेमाल नहीं किया और आगे भी नहीं करूगी।

विज्ञापन

क्या शादी करेंगी जया किशोरी?

जया किशोरी ने आगे कहा कि  जो लोग मेरी कथा में आए हैं, उनको अच्छे से पता है कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ ‘मोह माया’ है, पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो। मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं?

विज्ञापन

आगे जया ने कहा कि  मैं पहले दिन से ही क्लीयर हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक नॉर्मल लड़की हूं, मैं एक नॉर्मल घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। आगे गृहस्थ जीवन पूर्ण रूप से जीना भी चाहती हूं।

जया ने युवाओं को लेकर कहा कि मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें, अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ