Viral Video: Alexa को दी गई ऐसी कमांड की देखकर शॉक रह गए लोग, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें Alexa के जरिए एक रॉकेट उड़ाया जा रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Alexa Launch diwali

Alexa Launch diwali

विज्ञापन
Advertisment

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी Amazon Alexa से एक छोटा रॉकेट लॉन्च करने को कह रहा है। ये रॉकेट बाद में ऊपर जाकर फट जाता है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?

इस वायरल वीडियो में एक आदमी बोतल में रखे रॉकेट को बिना हाथ लगाए जलाते हुए दिखाया गया है, जिसके लिए वो एलेक्सा की मदद ले रहा है। वो एलेक्सा को रॉकेट फायर करने का कमांड देता है और फिर वह उस कमांड को फॉलो करती है और कहती है ‘यस बॉस’।

हालांकि उस बोतल के पास आपको दो लाल तार दिखाई देंगे, जिससे एक बात तो साफ है कि इसमें कुछ साइंस लगाया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर manisprojectslab नाम के यूजर ने शेयर किया है। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए कई मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आए है। जहां एक यूजर ने कहा , हाउ इज दिस पॉसिबल, ऐनी एक्सप्लेनेशन? वहीं एक यूजर ने लिखा एलन मस्क इज ऑन हिज वे टू योर होम।

एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा एलेक्सा रॉक्ड , ह्यूमन्स शॉक्ड। इसके अलावा Swiggy_instamart ने भी पोस्ट कमेंट किया है और लिखा कि एआई हेज गोन टू फार ( लिटरली )

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ