मास्क न लगाने पर इस कंपनी के सीईओ ने दिखाया गुस्सा,  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें ixigo के सीईओ ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों को मास्क न लगाने के लिए खरी-खोटी सुनाई।

Mask

Mask

विज्ञापन

पोस्ट में क्या है खास?

ixigo के सीईओ और को-फाउंडर आलोक बाजपेयी ने अपने X सोशल मीडिया हैंडल पर मास्क न लगाने वाले लोगों को फटकार लगाई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘500+ AQI पर, मेरे बच्चे ही स्कूल में मास्क पहने हुए लग रहे थे, और एक अभिभावक ने मुझसे पूछा – आपके बेटे के साथ सब ठीक है? खैर, ये बच्चे जिस हवा में सांस ले रहे हैं, उसमें सब ठीक नहीं है।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी सोसायटी में 50 से ज्यादा बुजुर्ग लोगों को मॉर्निंग वॉक पर जाते देखा। इस बारे में अभी तक कोई पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन क्यों नहीं चलाया जा रहा है? आपको बस कुछ फेफड़ों के डॉक्टरों से बात करके इस हेल्थ क्राइसिस को समझना होगा। वाजपेयी ने आगे पोस्ट में लिखा, एक अधेड़ उम्र के अंकल ने इसे यह कहते हुए टाल दिया कि ‘अब तो हमें इम्युनिटी है जी’। यहां हम आपके लिए पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

पोस्ट पर मिले कई रिएक्शन

इस पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां कुछ लोग आलोक बाजपेयी की बात से सहमत हैं, वहीं कुछ ने उन्हें साफ एयर क्वालिटी वाली जगह पर जाने का सुझाव दिया। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, ‘मास्क बीमारी के प्रसार को कम कर सकते हैं, लेकिन प्रदूषित हवा को रोकने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं होते हैं। ऐसे में जो लोग फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट है,  उनको साफ एयर क्वालिटी वाली जगह पर जाना चाहिए।

इस पर वाजपेयी ने जवाब दिया, ‘मैंने इस विषय पर काफी रिसर्च किया है। N99 मास्क मदद करते हैं। हर कोई अपना जगह से जा नहीं सकता। यह कोई रियल सॉल्यूशन नहीं है।

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने कहा आजकल बाहर निकलने के लिए N99 मास्क बहुत जरूरी हैं। मैं खुद साइकिल चलाते समय इन्हें पहनता हूं। अन्य यूजर ने कहा, ‘ हमारा सात वर्षीय लड़का पिछले कुछ हफ्तों से  स्कूल बस स्टॉप पर मास्क पहने हुए कुछ लोगों में से एक है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ