शादी को लेकर पूछे सवाल का जवाब दो, प्रियंका गांधी के टोकने पर राहुल बोले-जल्द करनी पड़ेगी

Rahul Gandhi Viral Video : वायरल वीडियो में राहुल गांधी बता रहे हैं कि वह शादी कब करेंगे? रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान एक समर्थक ने सवाल किया था।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Viral Video :  लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए तमाम नेता व्यस्त हैं। जनसभाओं को संबोधित करते हुए कई नेता हंसी मजाक या निजी जिंदगी के बारे में बात करते भी दिखाई देते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। एक बार फिर उन्हें इस सवाल का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। राहुल गांधी जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने उनसे पूछा कि आखिरकार राहुल गांधी शादी कब करेंगे?

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को अपने पास बुलाया और कहा कि मैं अपनी बहन को धन्यवाद देना चाहता हूं कि जब मैं देश में घूम-घूमकर प्रचार कर रहा हूं तो ये मेरे लिए खून पसीना बहा रही है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने शादी को लेकर सवाल पूछा है, उसका जवाब दो।


राहुल गांधी ने कहा कि क्या सवाल है? सवाल दोहराया गया कि शादी कब करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि जल्दी ही करनी पड़ेगी। राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी वायनाड के साथ साथ ही रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, प्रियंका गांधी राहुल गांधी के लिए रायबरेली में खूब प्रचार कर रही हैं। इससे पहले 2019 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। हालांकि वायनाड से जीतकर वह संसद भवन पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ