कर्जा चुकाने के चक्कर में रची खुद के अपहरण की साजिश, छोटी सी गलती ने बिगाड़ दिया खेल; जानें मामला

Agra Fake kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शातिर को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी ने ऐसी प्लानिंग बनाई, जिससे एक बार तो पुलिस भी गच्चा खा गई। लेकिन बाद में जो ड्रामा सामने आया, उसे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस शातिर को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime News: यूपी के आगरा में एक BBA छात्र ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। छात्र शेयर बाजार में पैसा लगाता था, उसका सारा पैसा डूब गया। फिर कर्जा लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने लगा। लेकिन जब कर्जदार पैसे मांगने लगे तो उसने खुद के ही अपहरण की साजिश रच डाली। जो उसे भारी पड़ गई। मथुरा का रहने वाला निखिल यादव आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में BBA का छात्र है। छात्र निखिल पढ़ाई करने के साथ ही शेयर मार्केट में पैसा लगाता था। जब उसका शेयर मार्केट में पैसा डूब गया तो उसने कर्ज लेकर पैसा लगा दिया। फिर कर्जदार पैसा मांगने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको चुकाने के लिए उसने बेहद शातिर तरीका अपनाया। खुद के अपहरण की साजिश रची। इसके लिए निखिल यादव ने नोएडा में एक महीने के लिए किराये पर कमरा लिया। वहां उसने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए, फिर ये वीडियो अपने परिजनों को भेज दिए। जिसमें कहा गया कि उसका अपहरण हो गया है। उसे छुड़वाना है तो पांच लाख की फिरौती देनी होगी। घबराए परिजनों ने थाना सिकंदरा पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा एक जमीन के मामले में गया था, लेकिन वहां उसका अपहरण हो गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मॉल से खोज निकाला

मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी सिटी ने टीम बनाकर छात्र की बरामदगी के लिए पड़ताल शुरू कर दी। छात्र के मोबाइल की लोकेशन नोएडा की निकली। जिसके बाद एक पुलिस की टीम नोएडा के लिए रवाना हुई। वहां नोएडा के एक लॉज से पुलिस ने सकुशल छात्र को खोज निकाला। लेकिन पुलिस पूछताछ में छात्र ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह पढ़ाई करने के साथ ही शेयर मार्केट में पैसा लगाता था। शेयर मार्केट में उसका पैसा डूब गया। उसको कर्जा चुकाने के लिए पैसे की जरूरत थी तो उसने अपने अपहरण की झूठी साजिश रची। परिजनों को भेजे गए वीडियो भी छात्र ने खुद बनाए थे। अब UP पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। आगरा के डीएसपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ