TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

होटल रूम में एडल्ट फिल्म देख रहा था शख्स, अचानक दिख गया खुद का ही GF के साथ VIDEO, फटी रह गईं आंखें

होटल के कमरे में छिपे कैमरे ने एक कपल की निजी जिंदगी को इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिया. एडल्ट साइट पर खुद का वीडियो देख शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई.

चीन के शेनझेन में एक शख्स के साथ ऐसी खौफनाक घटना घटी जिसने उसकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी. एरिक नाम का यह शख्स जब एक एडल्ट वेबसाइट देख रहा था, तो अचानक उसे एक ऐसा वीडियो दिखा जिसे देखकर उसके पैर तले जमीन खिसक गई. उस वीडियो में वह खुद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल के कमरे में मौजूद था. जिसे वह आम वीडियो समझ रहा था, वह दरअसल उसके खुद के निजी पलों की चोरी-छिपे की गई रिकॉर्डिंग थी.

मजे के लिए देख रहा था वीडियो, खुद बन गया शिकार

हॉन्गकॉन्ग के रहने वाले एरिक ने बताया कि साल 2023 में वह अपनी पार्टनर के साथ एक होटल में रुका था. कुछ हफ्तों बाद जब वह इंटरनेट पर वीडियो देख रहा था, तो उसे वही होटल का कमरा और अपना सामान नजर आया. उसने देखा कि कमरे में छिपे एक छोटे से कैमरे ने करीब एक घंटे तक उनके निजी पलों को रिकॉर्ड किया था. चौंकाने वाली बात यह है कि एरिक को पहले ऐसे वीडियो देखना पसंद था क्योंकि उसे लगता था कि ये असली होते हैं. लेकिन जब वह खुद इसका शिकार हुआ, तो उसे अहसास हुआ कि यह कितनी डरावनी और घिनौनी हरकत है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 50 लाख की नौकरी को मारी लात, अब मोमोज बेचकर कमाए 5 करोड़; गुरुग्राम के शख्स की कमाल की कहानी

---विज्ञापन---

होटल जाने से लगने लगा डर

इस घटना का एरिक और उसकी गर्लफ्रेंड एमिली के रिश्ते पर बहुत बुरा असर पड़ा. वीडियो देखने के बाद दोनों ने हफ्तों तक एक-दूसरे से बात नहीं की. एमिली को इस बात का डर सताने लगा कि कहीं उसके दोस्तों या परिवार वालों ने वह वीडियो न देख लिया हो. अब यह कपल बाहर जाते समय टोपी पहनता है ताकि कोई उन्हें पहचान न सके और उन्होंने होटलों में रुकना लगभग बंद कर दिया है. एरिक अब ऐसी वेबसाइट्स पर सिर्फ यह चेक करने जाता है कि कहीं उसका वीडियो दोबारा तो अपलोड नहीं हुआ.

चीन में स्पाईकैम का बढ़ता खतरा और कानून

चीन में चोरी-छिपे वीडियो बनाना और उन्हें बेचना गैरकानूनी होने के बावजूद यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. एक जांच में सामने आया है कि चीन के अलग-अलग होटलों में 180 से ज्यादा छिपे हुए कैमरे मिले हैं. सरकार ने पिछले साल नए नियम भी बनाए हैं, जिनके तहत होटल मालिकों को हर कमरे की बारीकी से जांच करनी होगी. इन सख्तियों के बावजूद हजारों नए वीडियो अब भी इंटरनेट पर बेचे जा रहे हैं. यह घटना हर उस मुसाफिर के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो होटल में रुकते समय सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं.


Topics:

---विज्ञापन---