Weird News : जन्मदिन पर केक पर मोमबत्ती लगाई जाती है। अक्सर उम्र के हिसाब से लोग मोमबती लगाते हैं। ऐसी ही एक दादी की 95वें जन्मदिन के मौके पर जब परिजनों ने केक की व्यवस्था की लेकिन एक गलती ने इस सेलिब्रेशन को बर्बाद कर दिया। स्थिति देखकर दादी का मुंह खुला रहा गया और जो लोग इस उत्सव में शामिल थे, सभी के होश उड़ गए।
मामला अर्जेंटीना का है, परिवार के लोग दादी का 95वां जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। उम्रदराज दादी का जन्मदिन मनाने के लिए लोग बेहद उत्सुक थे। सामने आई एक फोटो में चॉकलेट गेटो केक दिखाई दे रहा है। परिजनों ने दादी की उम्र के हिसाब से केक के अंदर 95 मोमबत्ती लगा दी। इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।
आग देखने के बाद डर गईं दादी
जब सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए गाने पर झूम रहे थे और तालियां बजा रहे थे। तभी केक में लगी मोमबत्तियों में इतनी तेजी से लौ उठी कि दादी का मुंह खुला रह गया। तेज आग देखने के बाद दादी डर गईं। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और स्थिति को संभाल लिया।
दादी की पोती ने इस घटना के बारे में कहा कि मेरी दादी 95 वर्ष की हो गईं, और मेरे परिवार ने केक पर 95 मोमबत्तियां लगाने का फैसला किया। उसने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि इसमें आग लग जाएगी। पूरे केक पर मोमबत्ती की परत चढ़ गई। हालांकि स्थिति संभाल ली गई और किसी बड़ी घटना से हम बच गए।
यह भी पढ़ें : Viral Video: गर्लफ्रेंड को देखते ही KISS करते-करते गोद में उठा भागा युवक, भुगतना पड़ा अंजाम
बर्थडे को यादगार मनाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं लेकिन हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि इससे कोई परेशान ना हो जाए। जाहिर सी बात है कि केक पर 95 मोमबत्तियों को एक साथ जलाया जाएगा तो उस पर कंट्रोल मिला आसान नहीं है। इसी गलती दादी की जन्मदिन पार्टी में बवाल हो गया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines