Jaipur Airport Gold Smuggling : इसी साल मई महीने में केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एयर हॉस्टेस सुरभि खातून को प्राइवेट पार्ट में छुपाकर 960 ग्राम सोने की तस्करी करते पकड़ा गया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जयपुर में एक यात्री को पकड़ा गया है जो एक किलो से अधिक सोना प्राइवेट पार्ट में छुपाकर एयरपोर्ट पर पहुंचा था लेकिन कस्टम अधिकरियों को उस पर शक हो गया और जांच की तो सब हैरान रह गए।
राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट कस्टम विभाग के अधिकारियों ने अबू धाबी से आए एक शख्स को सोना तस्करी के आरोप में पकड़ा है। शख्स अपने प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक सोना छुपाकर भारत लेकर आया था। आरोपी की पहचान महेंद्र खान, निवासी ब्यावर के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक है। सोना तस्करी को लेकर गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर कस्टम अधिकारी यात्रियों की निगरानी कर रहे थे। जांच के लिए जब महेंद्र खान को रोका गया तो पता चला कि उसने प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक का सोना छुपा रखा था।
यह भी पढ़ें : रोमेंटिक डेट पर जाना पड़ा मंहगा; आशिकी के चक्कर में पड़ गए लेने के देने
दरअसल अधिकारियों को शक हुआ तो कोर्ट से परमिशन लेने के बाद महेंद्र खान का एक्सरे करवाया गया। इसके बाद उसे जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि उसने मलाशय (Rectum) से सोने के तीन कैप्सूल रखे हैं। अधिकारियों के अनुसार सोने का वजन 1121 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 90.12 लाख रुपये है। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : भारतीय खाने को ‘Very Dirty’ कहने वाली चाइनीज महिला को मिला करारा जवाब
इसी तरह कोच्चि एयरपोर्ट में सुरभि खातून भी 960 ग्राम सोने की तस्करी करती पकड़ी गई थी। सुरभि खातून को लेकर कस्टम अधिकारियों को गुप्त जानकारी मिली हुई थी। जब उन्होंने सुरभि की जांच की उसके प्राइवेट पार्ट से सोना बरामद हुआ था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines