Viral Video: भारतीय खाने को 'Very Dirty' कहने वाली चाइनीज महिला को मिला करारा जवाब, वीडियो हुई वायरल

Viral Video: एक चाइनीज महिला की वीडियो सामने आई है, जिसमें वह भारतीय खाने को बहुत गंदा कह रही है, जिसपर भारतीय व्लॉगर पैसेंजर परमवीर ने ऐसे जवाब दिया।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: एक्स पर एक वीडियो तेजी से हो रहा है,जिसमें जाने माने भारतीय व्लॉगर पैसेंजर परमवीर और एक चाइनीज महिला के बीच भारतीय और चाइनीज खाने को लेकर बहस हो रही है। वायरल वीडियो में महिला ने कुछ वीडियो दिखाते हुए  परमवीर से कहा कि भारतीय खाना बहुत गंदा है। हालांकि दोनों के बीच चल रही नोकझोंक बहुत हल्की थी, लेकिन ये दो देशों के खाने के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है।

विज्ञापन

भारतीय व्लॉगर पैसेंजर परमवीर ने अपनी बात साबित करने के लिए चीनी महिला को एक अच्छे भारतीय रेस्टोरेंट में ट्रीट दी।आइये जानते हैं कि ये वीडियो क्यों वायरल हो रही है।

विज्ञापन

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

इस वीडियो में भारतीय व्लॉगर ‘पैसेंजर परमवीर’ एक चीनी महिला के साथ भारतीय व्यंजनों पर हल्की-फुल्की बहस करते नजर आ रहे हैं। आपस में बात करते हुए परमवीर मजाक में कहते हैं कि चीनी खाना अच्छा नहीं है, लेकिन भारतीय खाना लाजवाब है। इस पर चीनी महिला ने उनको भारतीय स्ट्रीट फूड के कुछ अजीब वीडियो दिखाए ,जिसमें लोग गंदगी से खाना बनाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में तो व्यक्ति अपने पैरों से टमाटर पीसता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में महिला हंसते हुए परमवीर  को वीडियो दिखाया और कहा कि तुमने कैसे कहा कि चीनी खाना खराब है? मैंने जो वीडियो देखे हैं, उनमें मुझे भारतीय खाना बहुत गंदा लगता है। इस पर परमवीर लेकिन थोड़ा हैरान होकर हंसते हुए कहते हैं कि इसने तो मेरी बोलती बंद कर दी। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे दिया जवाब?

बात को संभालते हुए परमवीर ने महिला को कहा कि ये क्लिप सामान्य से बहुत अलग हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें ये वीडियो कहां से मिलते हैं, लेकिन यह बहुत ही असामान्य है; मैंने खुद ऐसा कभी नहीं देखा। आगे उन्होंने कहा कि एक साफ-सुथरी, प्रतिष्ठित जगह पर जाने से भारतीय व्यंजनों के बारे में उनका नजरिया बदल सकता है।

इसके बाद परमवीर उन्हें एक लोकल भारतीय रेस्तरां में ले गए , जिसका नाम संतूर है और  चीनी महिला को खाना खिलाया। वीडियो के आखिर में आप महिला को खाने का स्वाद लेकर खाते हुए देख सकते है। बता दें कि इस वीडियो पर 27600 बार देखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ