News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Romantic Date Gone Wrong: गाजियाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति डेट पर जाकर स्कैम का शिकार हो गया। दिल्ली का एक व्यक्ति ने बताया कि वह 21 अक्टूबर को एक डेट के लिए जाने वाला था, जिसका इनवाइट वॉट्सऐप के माध्यम से आया था। हालांकि व्यक्ति को ये समझ में नहीं आया कि यह एक जाल हो सकता है। मैसेज में उनको कौशांबी मेट्रो स्टेशन मिलने के लिए बुलाया गया था। जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनकी जान खतरे में डाल दी थी। आइये जानते हैं कि इस डेटिंग स्कैम से जुड़ा पूरा मामला क्या है।
बता दें कि स्टेशन से उस व्यक्ति को कौशांबी होटल की पहली मंजिल पर स्थित टाइगर कैफे में ले जाया गया। हालांकि कैफे में पहुंचने पर व्यक्ति को थोड़ा शक हुआ , क्योंकि वहां न तो कोई बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी थी और नहीं कोई साइनबोर्ड था। हालात को गड़बड़ समझ कर उन्होंने तुरंत अपनी लाइव लोकेशन अपने दोस्त को शेयर करते हुए, सारी स्थिति मैसेज पर बता दी।
उनका शक तब यकीन में बदला जब उन्होंने वहां से निकलने की सोची। इस समय कैफे के स्टाफ ने उनके सामने 16400 रुपये का बिल रख दिया, जो लड़की द्वारा ऑर्डर किए गए कोल्ड ड्रिंक का बिल था। जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो स्टाफ ने उन्हें बाहर जाने से रोका और जबरन 50000 रुपये की मांग की।

dating
यह भी पढ़ें – Viral Video: भारतीय खाने को ‘Very Dirty’ कहने वाली चाइनीज महिला को मिला करारा जवाब, वीडियो हुई वायरल
अच्छी बात ये थी कि उन्होंने अपने दोस्त को सारी स्थिति बता दी थी, जिसके कारण उनके दोस्त ने पुलिस को संपर्क किया और तुरंत इस पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में डेटिंग स्कैम से जुड़े एक ग्रुप का खुलासा हुआ, जिसमें 5 औरतें और तीन आदमी शामिल थे। इनमें से 4 औरते दिल्ली की थी, जो अलग-अलग डेटिंग ऐप्स पर प्रोफाइल बनाती थी। वे अनजान आदमियों को टाइगर कैफे में ले जाती थी, जहां उनसे खाने-पीने के लिए बहुत ज्यादा पैसे लिए जाते थे। इसके बाद लोगों को तब तक बंधक बनाकर रखा जाता था जबतक वे पूरी रकम नहीं दे देते थे।
यह भी पढ़ें – Video: तमिलनाडु के इस शहर में 15 मिनट की बारिश में आ गई ‘बाढ़’
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।