एक ऐसा परिवार, जहां नई नवेली दुल्हन की काम करते-करते टूट जाती है कमर, ये रही वजह
Edited By Amit Kasana

एक परिवार के 72 लोग साथ रहते हैं
Edited By Amit Kasana

एक परिवार के 72 लोग साथ रहते हैं
महाराष्ट्र: घर के बड़े युवाओं को हमेशा ज्वाइंट फैमिली के फायदे गिनाते नहीं थकते हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक ज्वाइंट फैमिली ऐसी है जिसमें 10 से 20 नहीं कुल 72 लोग एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं।

इतने सारे लोगों के लिए रोजाना 10 लीटर दूध और 1200 रुपये की सब्जी लगती है। परिवार में शादी होने के बाद आने वाली नई दुल्हन शुरू में इतनी अधिक संख्या में लोगों को देख डर जाती हैं। हालांकि घर की महिलाओं का कहना है कि धीरे-धीरे अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। फिलहाल इस परिवार के सोशल मीडिया पर काफी चर्चें हैं।
यह दोईजोडे परिवार पिछले 100 साल से सोलापुर में रह रहा है। वह कर्नाटक से यहां आए थे। पेशे से व्यापारी इस परिवार की चार पीढ़ियां यहां एक साथ रहती हैं। दरअसल, इस परिवार की जानकारी ट्विटर पर @Ananth_IRAS यूजर ने शेयर की है। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे इस परिवार की एक वीडियो को BBC ने बनाया है।
वीडियो के मुताबिक परिवार के एक सदस्य अश्विन दोईजोडे कहते हैं- ‘हमारा इतना बड़ा परिवार है कि हमें सुबह और शाम मिलाकर 10 लीटर दूध की जरूरत होती है। हर दिन खाने में लगभग 1200 रुपये की सब्जियां लग जाती हैं. नॉनवेज खाना इससे तीन से चार गुना अधिक महंगा पड़ता है.’।
परिवार की बहू नैना दोईजोडे कहती हैं- इस परिवार में पैदा हुए और पले-बढ़े लोग आसानी से रहते हैं लेकिन जो महिलाएं इसमें शादी कर आई हैं, उन्हें शुरू में थोड़ा मुश्किल होती है। शुरुआत में मुझे इस परिवार के संदस्यों की संख्या से डर लगता था। लेकिन सबने मेरी मदद की मेरी सास, बहन और देवर ने मुझे घर में एडजस्ट करने में मदद की। अब सबकुछ सामान्य है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: