Rahul Gandhi Viral Video : लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए तमाम नेता व्यस्त हैं। जनसभाओं को संबोधित करते हुए कई नेता हंसी मजाक या निजी जिंदगी के बारे में बात करते भी दिखाई देते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। एक बार फिर उन्हें इस सवाल का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। राहुल गांधी जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने उनसे पूछा कि आखिरकार राहुल गांधी शादी कब करेंगे?
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को अपने पास बुलाया और कहा कि मैं अपनी बहन को धन्यवाद देना चाहता हूं कि जब मैं देश में घूम-घूमकर प्रचार कर रहा हूं तो ये मेरे लिए खून पसीना बहा रही है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने शादी को लेकर सवाल पूछा है, उसका जवाब दो।
राहुल गांधी ने कहा कि क्या सवाल है? सवाल दोहराया गया कि शादी कब करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि जल्दी ही करनी पड़ेगी। राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को सामने देख फफककर रो पड़ी महिला, बोली – सपना पूरा हो गया!
बता दें कि राहुल गांधी वायनाड के साथ साथ ही रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, प्रियंका गांधी राहुल गांधी के लिए रायबरेली में खूब प्रचार कर रही हैं। इससे पहले 2019 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। हालांकि वायनाड से जीतकर वह संसद भवन पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 hr agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines