हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नाक से आ रहा था पानी, डॉक्टर के पास गया तो वजह सुन हिल गया शख्स

Bizarre News : एक शख्स की नाक से लगातार पानी आ रहा था, कुछ वक्त बाद जब वह डॉक्टर के पास गया और जांच करवाई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। शख्स एक गंभीर बीमारी से ग्रसित था।

विज्ञापन

Bizarre News : शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब छोटी छोटी परेशानियों के चक्कर में इंसान की जान जाते-जाते बची है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, एक शख्स की नाक से लगातार और बार-बार पानी आ रहा था। इससे वह काफी परेशान हो गया था। शख्स यह सोचकर इलाज नहीं करवा रहा था कि शायद सर्दी हो गई है लेकिन जांच में जो बात निकलकर सामने आई, उसे सुनकर वह हैरान रह गया।

मामला सीरिया का है और पीड़ित 20 साल का एक लड़का है। इस लड़के को बहती नाक के साथ दौरे पड़ते थे और सिरदर्द की भी समस्या थी। एक बार उसे सिर में चोट लग गई थी, इसके बाद से ही उसे इस तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, शख्स की नाक से आ रहा पानी जुखाम की वजह से नहीं, बल्कि ये उसके दिमाग से रिस रहा था।

जर्नल ऑफ मेडिकल केस रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तरल पदार्थ मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की रक्षा करने वाले एक तरल पदार्थ था जिसे सेरेब्रोस्पाइनल द्रव (सीएसएफ) कहा जाता है। इस तरह की परेशानी अक्सर जन्म के समय से ही लोगों में देखने को मिलती है जो 10,400 बच्चों में से एक को प्रभावित करती है। इस मरीज को ये समस्या बचपन से नहीं थी।

यह भी पढ़ें : दादा के साथ नहा रही थी बच्ची, खींच ले गया ‘पानी वाला शैतान’; नहीं मिला कोई सुराग

शख्स ने कहा कि 6 साल पहले उसका एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें सिर में चोट लगी थी। शख्स ने इलाज कराने से मना कर दिया लेकिन कुछ दिन बाद ही सर्दी की समस्या हो गई। हाल ही में जब मरीज डॉक्टर के पास गया तो इमेजिंग से पता चला कि उनके मस्तिष्क से तरल पदार्थ उनकी खोपड़ी के छिद्रों से बाहर निकल रहा था, जिसे ट्रॉमेटिक एन्सेफेलोसील कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : यह शख्स करता है शादियां बर्बाद करने का काम, दिसंबर तक बुकिंग फुल! थप्पड़ का एक्सट्रा चार्ज

जानकारी के मुताबिक, एक महीने तक इलाज और फिर मस्तिष्क की एमआरआई से पता चला कि उसकी खोपड़ी में फ्रैक्चर है। डॉक्टरों ने सर्जरी की सिफारिश की लेकिन मरीज ने इनकार कर दिया। लगभग एक महीने बाद वह वापस लौटा और सर्जरी करवाने की बात कही। बताया गया कि डॉक्टरों ने उसकी खोपड़ी का ऑपरेशन किया और समस्या ठीक कर दी गई, सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी बिना किसी परेशानी के हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें