63 साल के बुजुर्ग संग हमबिस्तर होना चाहती थीं दो युवतियां, इनकार पर खौफनाक अंजाम

Bizarre News : दो महिलाएं मिलकर एक बुजुर्ग के साथ यौन संबंध बनाना चाहती थीं लेकिन बुजुर्ग इसके लिए तैयार नहीं हुआ। दोनों ने मिलकर खतरनाक घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद दोनों गिरफ्तार हो गई हैं।

t 63-year-old man to death after he refused to have threesome
विज्ञापन

Bizarre News : दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन जब बुजुर्ग ने इनकार कर दिया तो अंजाम बहुत बुरा हुआ। घटना के बाद दोनों महिलाएं फरार हो गई थीं लेकिन पुलिस की जांच में सब सामने आ गया। पता चला कि दोनों मृतक बुजुर्ग के साथ यौन संबंध बनाना चाहती थीं। बुजुर्ग का शव जमीन में गाड़ दिया था, जिसे बाद में रिकवर किया गया।

बुजुर्ग के साथ यौन संबंध बनाना चाहती थीं महिलाएं

मामला रूस का है। रूस में दो महिलाओं को पुलिस ने इस संदेह के बाद हिरासत में लिया है उन्होंने एक बुजुर्ग की हत्या की है। हत्या के पीछे की वजह ये थी कि दोनों महिलाएं एक साथ ही बुजुर्ग के साथ यौन संबंध बनाना चाहती थीं लेकिन बुजुर्ग ने इससे इनकार कर दिया था।

Advertisment

29 और 37 साल की महिलाओं ने स्टावरोपोल के एक चर्च परिसर में 63 साल के बुजुर्ग के साथ पहले शराब पी और फिर उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब बुजुर्ग ने इनकार किया तो उसे पीट पीटकर मार दिया। इसके बाद बुजुर्ग के शव को जंगल में ले जाकर जमीन खोदकर गाड़ दिया।

पुलिस जांच के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया और बाद में बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। 29 वर्षीय रोजा और 37 वर्षीय मार्था नाम की दोनों महिलाओं को 63 साल के अलेक्जेंडर की मौत के मामले में दो महीने की हिरासत में भेज दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि मृतक बुजुर्ग दोनों महिलाओं को पहले से जानता था।

विज्ञापन

बुजुर्ग के गायब होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इन दोनों महिलाओं पर उन्हें शक हुआ =। जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो कई जानकरी पुलिस के हाथ लगी। दोनों आरोपियों को पुलिस इस जगह लेकर गई, जहां बुजुर्ग के शव को दफनाया था। दोनों ने बताया कि पैर और हाथ से दोनों ने इतने वार किए कि बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ