हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ये हैं भारत की सबसे गंदी ट्रेनें, टॉप लिस्ट में शामिल है सुंदरी, पूजा एक्सप्रेस

Dirtiest train in India : क्या आपको पता है कि भारत की दस सबसे गंदी ट्रेनें कौन सी हैं? इस लिस्ट में सुंदरी एक्सप्रेस से लेकर राजधानी ट्रेन भी शामिल हैं। सबसे गंदी ट्रेनों के बारे में जानते हैं ।

विज्ञापन

Dirtiest train in India : भारत में प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्रियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वंदे भारत ट्रेन के खाने को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका है। वहीं गरीब रथ से लेकर राजधानी तक की ट्रेनों में यात्री गंदगी से परेशान हैं। आज हम आपको देश की सबसे गंदी ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में सुंदरी एक्सप्रेस से लेकर राजधानी ट्रेन भी शामिल हैं।

ट्रेन की गंदगी की शिकायत यात्री सोशल मीडिया या रेल मदद ऐप के जरिए करते हैं। इसके बाद शिकायत के समाधान का दावा किया जाता है लेकिन शिकायतें कम होने की जगह बढ़ती जा रही हैं। सहरसा-अमृतसर गरीब रथ में दिसंबर महीने में ही सिर्फ गंदगी को लेकर ही 81 शिकायतें दर्ज की गईं। इस हिसाब से ये ट्रेन भारत की सबसे गंदी ट्रेन बन गई है।

रेल मदद ऐप पर शिकायतों की लाइन 

रेल मदद ऐप की रिपोर्ट के अनुसार, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ ट्रेन बिहार के सहरसा जिले तक चलती है और पंजाब के अमृतसर तक जाती है। एक महीन में लोगों ने गंदे कोच, टॉयलेट और सिंक केबिन में गंदगी को लेकर 81 बार शिकायतें की और अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद श्री माता वैष्णो देवी-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर है।

क्रमांक  ट्रेन नंबर  शिकायतें 
1 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 81
2 श्री माता वैष्णो देवी-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 64
3 बांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी स्वराज एक्सप्रेस 61
4 फिरोजपुर-अगरतला त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 57
5 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 35
6 अमृतसर क्लोन स्पेशल 50
7 अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस 40
8 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 52

ये ट्रेनें भी हैं शामिल

श्री माता वैष्णो देवी-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस को लेकर कुल 64 शिकायतें मिल चुकी हैं वहीं बांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में 61 शिकायतें दर्ज की गईं। फिरोजपुर-अगरतला त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर 57 शिकायतें हुई। सभी में गंदगी को लेकर यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की। हैरानी की बात है कि नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गंदगी की 35 शिकायतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें : विज्ञापन बोर्ड पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, पटना के बाद दिल्ली में हुआ ‘कांड’

अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन में 50, अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में 40 और आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में 52 शिकायतें दर्ज हुई हैं। महज एक महीने में इन दस ट्रेनों में 1079 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिसमें गंदगी, पानी की कमी, कंबल या चादर की गंदगी समेत कई दिक्कतें शामिल हैं, जिसका सामना यात्रियों को करना पड़ा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें