विज्ञापन बोर्ड पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, पटना के बाद दिल्ली में हुआ 'कांड'

Delhi Connaught Place : कनॉट प्लेस में रात के वक्त भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं, इसी बीच वहां एक विज्ञापन बोर्ड पर पोर्न फिल्म चलने लगी।

Delhi Connaught Place

Delhi Connaught Place : दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में एक डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अचानक पोर्न वीडियो चलने से हड़कंप मच गया। मामला 22 अगस्त का है, जब एक शख्स ने रात के वक्त कनॉट प्लेस में विज्ञापनों के लिए लगी LED स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलते देखा। जानकारी मिलते ही NDMC ने इस पर एक्शन लिया और इसे एक अनोखी घटना बताया है।

विज्ञापन

कनॉट प्लेस में रात के वक्त भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं, ऐसे में वहां पोर्न वीडियो का चलना बेहद चिंताजनक है। जानकारी मिलते ही NDMC की टीम वहां पहुंची और स्क्रीन को निकालकर अपने साथ ले गई। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक केस दर्ज किया है और जांच कर रही है।

विज्ञापन

NDMC ने कही ये बात

NDMC के अधिकारियों के अनुसार, ये हैकिंग से जुड़ा मामला हो सकता है। NDMC की तरफ से दो तरह के पैनल चलाए जाते है। इसमें से एक विज्ञापन के लिए होता है जबकि दूसरा इंटरैक्टिव (जानकारी) के लिए होता है। NDMC का दावा है कि दोनों पैनल अंतर्राष्ट्रीय मानक के हैं और एक सर्वर द्वारा कंट्रोल किये जाते हैं। दोनों ही पैनल फायरवॉल और एंटीवायरस से सुरक्षित बनाये गए हैं।


NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, NDMC के अधिकारियों का कहना है कि ये अपनी तरह की एक अनोखी घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिरकार फायरवॉल का उल्लंघन कैसे हुआ। वहीं दिल्ली पुलिस FIR दर्ज कर जांच कर रही है कि इसके पीछे किसका हाथ है?

विज्ञापन

साल 2023 में पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 10 पर पोर्न क्लिप चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया था। करीब तीन मिनट तक रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगी स्क्रीन पर पोर्न क्लिप चलती रही। ऐसा ही राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ