बिल्कुल मुफ्त में करिए फिनलैंड की यात्रा, दुनिया का सबसे खुशहाल देश दे रहा शानदार मौका

Finland Happiness Masterclass Free Stay Details: उत्तरी यूरोप में स्थित फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। साल 2023 में आई वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट की दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में इसका नाम पहले नंबर पर था। बता दें कि इस लिस्ट में ऐसा छठी बार था कि फिनलैंड शीर्ष पर रहा हो। अब यह देश खुशहाली के राज बताने के लिए दुनियाभर से लोगों को एक बिल्कुल फ्री मास्टरक्लास में शामिल होने का मौका दे रहा है।

Finland Free Happiness Masterclass 2024

Finland Free Happiness Masterclass 2024

विज्ञापन

Finland Happiness Masterclass Free Stay Details : कोरोना वायरस वैश्विक महामारी हो, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रही लड़ाइयां हों या ऐसा कोई और मुद्दा… पिछले कुछ वर्षों के दौरान दुनिया में कुछ भी हुआ हो मगर फिनलैंड अभी भी रहने के लिए सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। बता दें कि सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड का नाम सबसे ऊपर है। खास बात यह है कि अब यह देश अपनी खुशहाली के राज खोलने के लिए तैयार है। इसके लिए यह देश दुनियाभर से कुछ लोगों को यहां आने का मौका दे रहा है और वह भी बिना किसी चार्ज के।

Advertisment

अगर आप यह सीखना चाहते हैं कि फिनलैंड के लोग इतने संतुष्ट किस तरह रहते हैं और आप भी खुशियों की तलाश में हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। दरअसल यह देश पांच दिन की ‘हैप्पीनेस मास्टरक्लास’ आयोजित करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मास्टरक्लास 9 से 14 जून तक चलेगी और कुछ लकी गेस्ट्स को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। इस मास्टरक्लास में बताया जाएगा कि दुनिया की आपाधापी से हटकर अगर मन को शांत कर लिया जाए तो खुशियों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्रोग्राम का आयोजन हेलसिंकी हैप्पीनेस हैकर्स की ओर से हो रहा है।

Finland Happiness Masterclass 2024

पूरी ट्रिप में एक रुपये का भी नहीं आएगा खर्च

बता दें कि अगर आपको इस मास्टरक्लास के लिए चुना जाता है तो आपको इस ट्रिप पर एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह यात्रा पूरी तरह से मुफ्त होगी। यहां तक कि फ्लाइट का रिटर्न टिकट भी आपको बुक नहीं कराना होगा। अब इतना सब सुन कर आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इसके लिए अप्लाई किस तरह से किया जाएगा। इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल तय की गई है। बता दें कि इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जो तरीका तय किया है उसमें पहले आपको एक सोशल मीडिया चैलेंज पूरा करना होगा। इसके बाद एक साइन अप फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें हैप्पीनेस मास्टरक्लास के लिए अप्लाई

1. सबसे पहले www.visitfinland.com वेबसाइट पर जाएं। यहां स्क्रॉल करने पर आपको हेलसिंकी हैप्पीनेस हैक्स का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

2. इसके नीचे दिख रहे सी मोर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अप्लाई नाउ का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला विकल्प ‘कंप्लीट सोशल मीडिया चैलेंज’ और दूसरा ‘फिल इन साइन-अप फॉर्म’ दिखाई देगा।

विज्ञापन

4. पहले यानी सोशल मीडिया चैलेंज वाले ऑप्शन पर क्लिक करने पर आप इंस्टाग्राम या फिर टिकटॉक के वेबपेज पर पहुंच जाएंगे।

5. यहां आपको एक वीडियो पोस्ट कर बताना होगा कि आपकी खुशहाली का हैक क्या है और क्यों आप इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं।

विज्ञापन

6. इस वीडियो के साथ #HelsinkiHappinessHacks हैशटैग लगाना और @ourfinland अकाउंट को टैग करना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

7. चैलेंज पूरा करने के बाद आपको उस पेज पर जाना होगा जहां 2 ऑप्शन थे। यहां साइन अप फॉर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन

8. इसके बाद आपसे नाम, फोन नंबर, देश जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें आपको सही-सही भरना होगा और सबमिट कर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ