वैसे तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड आए दिन देश के कई राज्यों में चलती रहती है लेकिन गुरुवार को ईडी पश्चिम बंगाल में इंडियन पॉलिटिल एक्शन कमेटी (IPAC) कंपनी पर छापा मारा है। यह छापा इसलिए खास हो गया क्योंकि ईडी के कार्रवाई के बीच में सीएम ममता बनर्जी भी कंपनी ऑफिस पहुंच गईं। इस कंपनी के को-फाउंडर प्रतीक जैन हैं।
बता दें कि I-PAC कंपनी सॉल्ट लेक में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने इस कंपनी की स्थापना की थी। प्रशांत प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं। अब प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी बनाकर बिहार में विधानसभा चुनाव में चुनाव में लगा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में IPAC पर ED की छापेमारी, फाइलें लेकर भागे अधिकारी, CM ममता बोलीं- चोरी करना चाहते हैं हमारी रणनीति
प्रतीक जैन की उम्र करीब 34 साल है। उन्होंने आईआईटी बांबे से अपनी पढ़ाई पूरी की है। साल 2021 में प्रशांत किशोर ने आधिकारिक रूप से इस कंपनी को छोड़ दिया था। इसके बाद से ऋषि राज सिंह, विनेश चंदेल और प्रतीक जैन कंपनी के डायरेक्टर बन गए।
साल 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से I-PAC पॉलिटिकल कंसलटेंसी फर्म तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ काम कर रही है। 2021 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत और 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का बड़ा श्रेय आई-पैक को दिया जाता है।
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
1 day agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 days ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
2 days agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
2 days agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 days agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
6 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
6 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
8 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines