रविवार सुबह पूर्व टीएमसी विधायक आशीष बनर्जी की सुसाइड की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया. उनका परिवार यकीन ही नहीं कर पा रहा कि आशीष बनर्जी ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया. उनके छोटे भाई ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को पूरे परिवार के साथ बैठकर डिनर किया था और वो बिल्कुल तनाव में नहीं थे. आपको बता दें कि रविवार सुबह आशीष बनर्जी बंगाल के बीरभूम ज़िले में TMC ऑफिस के अंदर मृत पाए गए और उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे अपमानित और बदनाम…’, ममता बनर्जी के करीबी आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में क्या लिखा? TMC दफ्तर में मिला था शव
छोटे भाई ने क्या कहा?
सबसे पहले पूर्व टीएमसी विधायक की बॉडी को उनके छोटे भाई प्रशांत बनर्जी समेत कई लोगों ने देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. प्रशांत ने कहा- ”आशीष हर सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद कुछ देर पार्टी ऑफिस में बैठते थे. आज भी उन्होंने रोज़ाना की तरह ऐसा ही किया.” उन्होंने आगे कहा- ”शनिवार रात जब उनके बड़े भाई परिवार के साथ डिनर कर रहे थे, तो किसी को उनके व्यवहार में कुछ भी असामान्य नहीं लगा. हमारे लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है.”
पुलिस ने क्या कहा?
बीरभूम के पुलिस सुपरिटेंडेंट विदित राज भुंडेश ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम टीएमसी के दफ्तर पहुंची, तो कमरे के दोनों दरवाजे बंद थे. वो तुरंत दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे. पुलिस का कहना है कि उनके लगता है कि आशीष ने सुसाइड किया गया है. उनके पास से जो नोट मिला है, उसमें साफ कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं है और राजनीति में आने पर पछतावा जाहिर किया है. पूर्व टीएमसी विधायक ने ये भी लिखा है कि वो कभी किसी भष्टाचार में शामिल नहीं थे और उनकी इमेज खराब करने की कोशिशें की जा रही थीं. उन्होंने लिखा कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने में नाकाम रहे.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC के दफ्तर में मिला शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद
संबंधित खबरें
आसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
13 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
14 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
2 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
3 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
7 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
9 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
9 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
9 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines