---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC के दफ्तर में मिला शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव बीरभूम के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

---विज्ञापन---

TMC Former MLA Ashish Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी आज सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में अपने घर के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामनगरहाट स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, बनर्जी के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि पार्टी के कुछ नेताओं की वजह से उन्हें अपमान महसूस हो रहा था. भ्रष्टाचार से कोई लेना देना नहीं था. उसके बाद भी उन्हें अपमानित किया जा रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

ममता सरकार में रहे मंत्री

आशीष बनर्जी लंबे समय से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे. वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे. विधानसभा में उन्होंने डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी भी संभाली. इसके अलावा ममता बनर्जी की सरकार में वह मंत्री भी रह चुके थे.

पार्टी कार्यालय में मिला शव

पुलिस के अनुसार, बनर्जी का शव रामपुरहाट में उनके घर के पास स्थित पार्टी कार्यालय में मिला. वह हत्तालापाड़ा इलाके में रहते थे. सुबह उनके शव के मिलने की खबर फैलते ही पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटनाक्रम के पीछे क्या वजह थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मुझे नहीं बुलाया, शायद छोटा कलाकार समझते हैं’, बंगाल सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती ने साधा निशाना

आशीष बनर्जी का राजनीतिक सफर

आशीष बनर्जी का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा. वह 2001 से रामपुरहाट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे और लगातार कई चुनावों में जीत दर्ज की. ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सरकार में उन्हें अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी मिली. 2017 में वह पश्चिम बंगाल सरकार में कृषि मंत्री भी रहे. बाद में उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया.

---विज्ञापन---

हालांकि, इस साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें रामपुरहाट सीट पर बीजेपी के ध्रुब साहा से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद जून 2026 में उन्होंने बीरभूम जिला संगठन से जुड़ी कुछ अहम जिम्मेदारियों से इस्तीफा भी दिया था.

आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता था. 2022 में बीरभूम की राजनीति से जुड़े विवाद के दौरान भी उनका नाम चर्चा में आया था. उस समय वह राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे और रामपुरहाट से विधायक के तौर पर पार्टी में उनकी अहम भूमिका थी.

---विज्ञापन---

2 जून को पार्टी की जिम्मेदारियों से हटे थे

आशीष बनर्जी ने इसी साल 2 जून को टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने उस समय कहा था कि जिला कोर कमेटी अब प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रही थी और उसकी जरूरत भी नहीं रह गई थी. इस्तीफा देने के बाद आशीष बनर्जी ने साफ किया था कि वह पार्टी से अलग नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा था कि आगे वह तृणमूल कांग्रेस के सामान्य सदस्य के तौर पर ही काम करेंगे.

First published on: Aug 16, 2026 08:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola