पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हाई सिक्योरिटी के बीच BJP के वरिष्ठ नेता पर हमला होना बहुत गंभीर बात है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलवारों ने उन के काफिले में शामिल गाड़ियों पर पत्थरबाजी की है। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना के समय शुभेंदु अधिकारी कूच बिहार में प्रदर्शन रैली की अगुवाई कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: क्या है मतुआ और राजवंशी समुदाय? जिस पर आमने-सामने आई BJP और TMC
पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे अधिकारी
भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी कूच बिहार में विधायकों पर हमले के विरोध में मंगलवार दोपहर अपने काफिले के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इस बीच खगराबाड़ी इलाके के पास कुछ लोगों ने उन्हें काले-झंडे दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा नेता के काफिले पर जूते और पत्थर भी फेंके गए।
कई गाड़ियों के शीशे टूटे
बताया जा रहा है कि इस घटना में काफिले शामिल कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए, जिसमें एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को वहां से पीछे धकेल दिया। इसके बाद काफिले को आगे रवाना किया। वहीं हमला करने वाले लोगों की तादात 50 से अधिक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘प. बंगाल में 1 करोड़ रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिम जैसे अवैध मतदाता’, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप
इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के कायकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सीएम ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला बोला है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने अधिकारी के आरोपों को गलत बताया है। पार्टी का कहना है कि काफिले पर हमला करने वाले उनके कार्यकर्ता नहीं थे। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 22 लाख प्रवासी मजदूरों की बंगाल में होगी वापसी, सीएम ममता के निर्देश पर बन रहा स्पेशल प्लान
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines