News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ (हमारा मोहल्ला, हमारा समाधान) योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। साथ ही ममता ने ट्रेनिंग के लिए 1000 से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने के जिलाधिकारी के फैसले पर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को पहले यह जानकारी देनी चाहिए थी। इसके अलावा उन्होंने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को मतदाता सूची को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ योजना को नवंबर के दूसरे हफ्ते तक राज्य में पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में निगरानी टीमों के गठन का करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिलाधिकारी को यह जानकारी देनी चाहिए थी कि 1000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली ले जाया गया है।
West Bengal CM Mamata Banerjee launched the statewide ‘Bhasha Andolan’ from Bolpur on Monday, accusing the BJP of trying to erase Bengali identity. She vowed to resist NRC, protect migrants, and fight “linguistic terror.” #BhashaAndolan #MamataBanerjee #WestBengal #NRC pic.twitter.com/edKQi4CaAa
— Orissa POST Live (@OrissaPOSTLive) July 28, 2025
सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बांग्ला भाषी लोगों को देश के अलग-अलग राज्यों में प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। असम सरकार कूचबिहार और अलीपुरद्वार के राजबंशी समुदाय के लोगों को नोटिस भेज रही है। गुड़गांव के 10 डिटेंशन कैंपों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। वहीं, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में राजबंशी, मतुआ, दलित, तपशिली और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या है मतुआ और राजवंशी समुदाय? जिस पर आमने-सामने आई BJP और TMC
इस दौरान ममता बनर्जी ने अधिकारियों को दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया है। सीएम ममता ने कहा कि राज्य के 22 लाख प्रवासी मजदूर देश के दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। उन्होंने समीरुल को निर्देश दिया कि वह मुख्य सचिव के साथ बैठक कर इन मजदूरों को वापस लाने की विशेष योजना तैयार करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगर इन लोगों के पास बंगाल लौटने पर रहने की जगह नहीं होगी तो सरकार उनके लिए अस्थायी शिविर (कैंप) बनाएगी। साथ ही इन लोगों को राज्य की ‘कर्मश्री’ योजना का लाभ भी मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।