'प. बंगाल में 1 करोड़ रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिम जैसे अवैध मतदाता', बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि प. बंगाल में करीब 1 करोड़ मतदाता अवैध हैं। इसमें रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिम, मृत मतदाता, दो जगह मतदाता और फर्जी मतदाता शामिल हैं। अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BeFunky-collage (21)

शुभेंदु अधिकारी। फोटो- सोशल मीडिया।

West Bengal Election: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष आए दिन चुनाव आयोग को घेरने का काम रहा है। अगले साल प. बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब बंगाल में भी SIR प्रक्रिया का नाम शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने राज्य में SIR कराने की अपील की है। शुभेंदु ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि प. बंगाल में करीब 1 करोड़ मतदाता अवैध हैं। इसमें रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिम, मृत मतदाता, दो जगह मतदाता और फर्जी मतदाता शामिल हैं। अधिकारी ने चुनाव आयोग से मांग कि है कि वोटर लिस्ट से यह नाम हटाए जाने चाहिए।

विज्ञापन

हर बूथ पर 50-50 बताया आंकड़ा

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हर बूथ पर 50 मृत वोटर, 50 दो जगह रजिस्टर वोटर मिलेगा। हर बूथ पर बांग्लादेशी वोटर और रोहिंग्या वोटर मिलेगा। अधिकारी ने इन सभी वोटों को साफ करके चुनाव आयोग को मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना चाहिए।

विज्ञापन

2026 में है विधानसभा चुनाव

प. बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प. बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने सत्ता हासिल की थी, वहीं बीजेपी महज 77 सीटों के साथ विपक्ष में बैठी थी। इस बार ममता अपनी सरकार बरकार रखने और बीजेपी सत्ता पाने के लिए संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ