तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में धरना देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में उनकी पार्टी को कमजोर करने और नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है. ममता बनर्जी का ये धरना हाल ही में टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों के विरोध में आयोजित किया गया. पार्टी का कहना है कि हाल ही में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया था, इसके अलावा बाकी नेताओं के साथ भी हिंसक घटनाएं हुई हैं. इन्हीं घटनाओं को लेकर टीएमसी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की बैठक से 80 में से 60 विधायक गायब, क्या TMC में होने वाली है टूट?
क्या बोलीं ममता बनर्जी?
धरने के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वो बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को तोड़ने और कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है. ममता ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना जरूरी है और वो पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वो तब तक नहीं मरने वालीं जब तक वो बीजेपी को सत्ता से उखाड़कर नहीं फेंक देंगी. ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान सबको सद्बुद्धि दे. टीएमसी प्रमुख ने ये भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जवाब देगी.
‘टीएमसी नेताओं को मिल रही धमकी’
ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस TMC नेताओं को धमका रही है. उन्होंने कहा कि चंदननगर के CP ने हमारे एक नेता को फोन किया और उनसे इस्तीफा देने को कहा,ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी. ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस टीएमसी नेताओं को झूठे मामलों में गिरफ्तार कर रही है. आपको बता दें कि आज कोलकाता में ममता बनर्जी के साथ धरने में टीएमसी विधायक चंद्रिमा भट्टाचार्य, सोवनदेव चट्टोपाध्याय, नान्या बंदोपाध्याय, मदन मित्रा, अशोक देब, असीमा पात्रा और सांसद डोला सेन, कल्याण बनर्जी धरने पर हैं.
संबंधित खबरें
हुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच हिरासत में लिए गए AJUP विधायक
48 mins agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
11 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
22 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
1 day agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days ago'मच्छार ने दिखाया भारत की ताकत का असर', अग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर हमला
3 days ago'आइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन का ममता को ऑफर; लेकिन रखी शर्त
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines