कोलकाता के तारातला बेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की लोहे की बीम से बन रहे विशाल शेड की छत ढह गई है. इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है. मलबे से अब तक 5 शव बरामद, 13 लोगों को ले जाया गया SSKM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और 5 की हालत गंभीर. मृतकों की संख्या काफी बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. मलबे में दबे लोगों की आवाजें आ रही हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस घटना के बाद मंत्री अग्निमित्रा, शारद्वत मुखर्जी, इंद्रनील खान और KMC आयुक्त स्मिता पांडे घटनास्थल पर मौजूद है. ऐसी खबर बै कि सीएम सुवेंदु सरकार भी घटनास्थल का दौरा करेंगे.
हादसे के बाद ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, दमकल सहित राहत-बचाव की टीमें मौके पर मौजूद हैं. कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ. गोदाम की छत उस समय भर-भराकर ढह गई, जब कई मजदूर वहां काम कर रहे थे. पुलिस ने कई लोगों के फंसे होने की आंशका जताई है, ऐसा भी संदेह है कि कुछ मजदूरों की मौत भी हो सकती है.
मलबे के नीचे से आ रही मजदूरों की आवाज
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. कम से कम 35 से 40 श्रमिकों के दबे होने की आशंका है. मलबे के नीचे से कुछ मजदूरों की आवाज भी आ रही है, जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि गोदाम तीन मंजिला था, जिसकी छत अचानक गिरने से मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बहार निकल लिया गया है.
यह भी पढ़ें: ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर भारत, पीएम सूर्य घर योजना बनी बदलाव की मिसाल
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम, नागरिक सुरक्षा और दमकल विभाग की टीमें पहुंच गई. हादसा कितना भयानक था, उसका अंदाजा सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है. मलबे को हटाने के लिए क्रेन की भी मदद ली जा रही है. इस बीच प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिये हैं. 1070, 8697981070, 033-22143526, 033-22535185, इन नंबरों पर पीड़ित परिवार संपर्क कर सकते हैं. प्रशासन और बचाव दल कम से कम समय में मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहा है. वहीं घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: नीरव मोदी पर अब तक क्या-क्या लगे हैं आरोप? 13 हजार करोड़ के केस में घोषित है भगोड़ा