'महुआ मोइत्रा मेरी पसंद नहीं है...मैंने ममता दीदी को ठेस पहुंचाई', तृणमूल कांग्रेस सांसद ने दिया बड़ा बयान

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि महुआ मोइत्रा उनकी पसंद नहीं है। महुआ के चक्कर में उन्होंने कई बार दिमाग खराब किया है। सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में उन्होंने दीदी को बहुत भला-बुरा कहा था। आज सोचकर पक्षतावा होता है।

Trinamool Congress, MP Kalyan banerjee, Trinamool Congress News, MP Mahua moitra, Trinamool Congress Leader Mamata didi, West Bangal, तृणमूल कांग्रेस, सांसद कल्याण बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस समाचार, सांसद महुआ मोइत्रा, तृणमूल कांग्रेस नेता ममता दीदी, पश्चिम बंगाल

सांसद कल्याण बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और एमपी महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पिछले दिनों एमपी कल्याण बनर्जी स्त्री विरोधी कहते हुए निशाना साधा था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी। इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी के पर कतर दिए थे। उन्हें एक तरह से शक्तिहीन कर दिया था। शनिवार को सांसद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि महुआ मोइत्रा उनकी पसंद नहीं है। महुआ के चक्कर में उन्होंने कई बार दिमाग खराब किया है। उसकी वजह उन्हें कई लोगों ने ठेस पहुंचाई है। यहां तक की उन्होंने ममता दीदी को भला-बुरा कहा है। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने ऐसा न कहा होता तो अच्छा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीदी ने तीन बार दिया राखी का आशीर्वाद

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि रक्षा बंधन आज सुबह से दीदी ने उन्हें तीन बार राखी का आशीर्वाद दिया है। अब तक जो हुआ उसे दोबारा सोचना नहीं चाहता हूं। उनके जूनियर वकील एक भाई ने उन्हें मैसेज किया था। उस एक मैसेज से उन्हें प्रेरणा मिली है कि महुआ मोइत्रा अब उनके लिए कोई विषय नहीं रहा है। अभी बहुत काम करना है। उनके छोटे भाई ने जो उन्हें लिखा है उससे बहुत कुछ सीखने को मिला है। वे बेवजह एक औरत पर अमना समय और दिमाग बर्बाद कर रहे हैं। इस वजह से आप कई लोगों के बुरे भी बन गए।

विज्ञापन

BJP, CPM और कांग्रेस ने मिलाया हाथ

सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में उन्होंने दीदी को बहुत भला-बुरा कहा था। आज सोचकर पक्षतावा होता है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अभिषेक से करीब डेढ़ घंटे बात की है। संसद में फिलहाल कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास केस लड़ने के लिए कई मुकदमे आए हुए हैं। अगले 6 महीनों इन मुकदमों में बिजी रहूंगा। कई मुकदमे BJP, CPM और कांग्रेस ने दायर किए हैं। जो लोग दीदी पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

पार्टी और दीदी के लिए करेंगे काम

सांसद ने कहा कि उनके आगे का प्लान बिल्कुल साफ है। वह पार्टी और दीदी के लिए काम करते रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस को पहले से ज्यादा मजबूत करने का काम किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ