पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रेजीनगर उपचुनाव उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने पहले उपचुनाव से नाम वापस लिया था और लेकिन अब वे चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गुट के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ने का फैसला किया. ममता बनर्जी के आग्रह पर उन्होंने मन बदल लिया है. ममता बनर्जी के कहने पर अपनी उम्मीदवारी वापस ली और अब मैं चुनाव लड़ूंगा. ममता बनर्जी से बात करने के बाद अपने फैसले पर पुनर्विचार किया.
इससे पहले ममता बनर्जी के लिए बुरी खबर आई थी कि नंदीग्राम के बाद रेजीनगर उपचुनाव से भी TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है. नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन शुक्रवार को वापस लिया था. ऐसे में अब नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी की TMC का कोई कैंडिडेट नहीं है. लेकिन नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने कांग्रेस कैंडिडेट को समर्थन दिया है. रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर आगामी 6 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव होने जा रहा है.
नाम-चुनावी सिंबल मामला: ममता बनर्जी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ECI के फैसले को दी चुनौती
पार्टी नाम और सिंबल के लिए संघर्षरत ममता बनर्जी
बता दें कि ममता बनर्जी की TMC के साथ चुनावी घटनाक्रम तब हो रहे हैं, जब तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है. भारतीय चुनाव आयोग ने बीते दिन TMC के ममता बनर्जी गुट और बागी गुट को अलग पार्टी नाम और चुनाव चिह्न अलॉट किए. ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में पार्टी सिंबल को जब्त किए जाने के खिलाफ याचिका दायर कर दी है. इससे पहले ममता बनर्जी अपनी पार्टी में बगावत और टूट झेल रही थीं. विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद TMC में फूट पड़ गई थी और ऋतबत बनर्जी ने अलग गुट बनाकर पार्टी नाम-सिंबल पर दावा ठोका था.
नंदीग्राम में ममता बनर्जी के साथ खेल कैसे हुआ था?
बता दें कि ममता बनर्जी से नंदीग्राम उपचुनाव में टीचर संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन शुक्रवार दोपहर वे अचानक अपने पति सत्यजीत के साथ राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से हुई. इस मुलाकात के बाद संचिता प्रधान डे ने उपचुनाव से अपना नाम वापस ले लिया.
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव शुभाशीष भट्टाचार्य गिरफ्तार
कौन हैं नाम वापस लेने वाले रबीउल आलम चौधरी?
बता दें कि रबीउल आलम चौधरी रेजीनगर विधानसभा से राजनीति के दिग्गज हैं. साल 2013 के विधानसभा उपचुनाव को उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर जीता था. 2016 में भी वे कांग्रेस की टिकट पर इसी सीट से विधायक बने थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर TMC जॉइन कर ली थी. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में रबीउल ने TMC के टिकट पर रेजीनगर से चुनाव जीता और विधायक बने. 2026 का विधानसभा चुनाव रबीउल ने बेलडांगा सीट से लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे. अब ममता बनर्जी ने उन्हें रेजीनगर उपचुनाव के रण उतारा था. लेकिन उन्होंने नामांकन वापस ले लिया.