पश्चिम बंगाल में विपक्ष की राजनीति में जारी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अभी भी बागी सांसदों और विधायकों के वापसी की उम्मीद है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बागियों को वापसी के लिए 15 दिनों का समय दिया है. गौरतलब है कि इस साल हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़े पैमाने पर बगावत सामने आई. चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर संकट गहरा गया. ममता बनर्जी के खेमे से कई विधायक और सांसदों ने बगावत की और कुछ ने पाला बदल लिया.
‘डेडलाइन बाद पार्टी में कोई जगह नहीं’
उत्तर दिनाजपुर में आयोजित एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने फोन के जरिए कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने पार्टी छोड़कर जा चुके नेताओं को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिन सांसदों और विधायकों को तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव जिताने में मदद की, उनमें से कई ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर ऐसे नेता 15 दिनों के भीतर वापस लौटते हैं तो उनके बारे में विचार किया जा सकता है, लेकिन डेडलाइन बाद पार्टी में उनके लिए कोई जगह नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
‘जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत’
ममता बनर्जी ने इस मौके पर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस की असली ताकत बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं से नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होती है. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने 1998 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी, उसी तरह पार्टी को एक बार फिर मजबूत करने की क्षमता रखती हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के बिना विपक्षी INDIA गठबंधन को मजबूत नहीं किया जा सकता. ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के लिए तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की.
संबंधित खबरें
आसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
22 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
23 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
2 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
4 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
8 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
9 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
9 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
9 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines