पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी नेताओं में टूट, पार्टी के नाम और चुनावी सिंबल को लेकर चुनाव आयोग के झटके के बाद अब नंदीग्राम से उम्मीदवार संचिता प्रधान के नामांकन वापस लेने से ममता को एक ही दिन में दो झटका लगा. इसके कुछ घंटे बाद ही ममता ने जिस कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को ममता ने अपना समर्थन दिया उन्हें भी कथित तौर पर एक पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया.
एक ही दिन में ममता बनर्जी को लगे कई झटके
ममता बनर्जी पर एक के बाद एक टूटते पहाड़ के बीच अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें अपना सपोर्ट दिया है. शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ मिलकर काम करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘हम साथ हैं और हम चाहते हैं कि बीजेपी को हटाया जाए.’
यह भी पढ़ें: नंदीग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, कुछ घंटे पहले ममता ने दिया था समर्थन
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के फैसले पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना और एनसीपी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के मामले में भी पार्टी को बांटने और उसके चुनाव चिन्ह पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी ने इसे चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि आयोग का काम जनता के जनादेश की रक्षा करना है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया.
कांग्रेस ने क्या किया दावा?
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में कथित संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह दावा किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के एक और नेता सुभाशीष भट्टाचार्य को भी प्रधान को गिरफ्तार करने से पुलिस को कथित तौर पर रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कांग्रेस नेता ने कहा कि नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े 12 से अधिक मामलों में नामजद प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया.
यह भी पढ़ें: ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नंदीग्राम से वापस लिया नाम, TMC ने कांग्रेस को दिया समर्थन
संबंधित खबरें
आसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 day agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 day agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
2 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
4 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
8 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
9 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
9 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
9 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines