ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नंदीग्राम से वापस लिया नाम, TMC ने कांग्रेस को दिया समर्थन

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी को उपचुनाव से पहले लगा एक और बड़ा झटका. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के तुरंत बाद तृणमूल प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने वापस लिया अपना नामांकन. पार्टी नाम और सिंबल विवाद के बीच उम्मीदवार के इस कदम से राज्य की सियासत गरमाई. ममता बनर्जी ने किया कांग्रेस को दिया समर्थन.

Nandigram bypoll sanchita Pradhan

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया है. Credit: ANI

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है. ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं. पहले चुनाव आयोग से जुड़े घटनाक्रम में पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर मुश्किलें खड़ी हुईं, और अब उपचुनाव से ठीक पहले ममता गुट की अधिकृत उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.अपनी उम्मीदवार के नाम वापस लेने और पूरे घटनाक्रम पर ममता बनर्जी ने कड़ा आक्रोश जताया है. ममता बनर्जी ने इसे पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया और कहा कि लोकतंत्र के लिए आज का दिन एक काला दिन है.”

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगी. इस फैसले की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के बड़े हित को ध्यान में रखकर लिया गया है. “सूत्रों के मुताबिक, संचिता प्रधान ने यह चौंकाने वाला कदम सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद उठाया. इस अहम बैठक के फौरन बाद संचिता प्रधान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का औपचारिक ऐलान कर दिया. उसके बाद ममता गुट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

ममता बनर्जी बोलीं-तृणमूल कांग्रेस को मरते दम तक नहीं छोड़ेंगी

पश्चिम बंगाल में सियासी हलचलों के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और पार्टी से जुड़े रिश्तों को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी पार्टी को कभी नहीं छोड़ सकती हैं. ममता बनर्जी ने कहा, “शायद वे नहीं जानते कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को कभी नहीं छोड़ सकती. जब तक मैं इस दुनिया में हूं, टीएमसी हमेशा मेरे साथ रहेगी.”

विपक्षी दलों और केंद्र की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक “गंदा खेल” चल रहा है, लेकिन वे और उनकी पार्टी इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हैं. ममता ने दो टूक कहा, “मैं चाहती हूं कि देश से बीजेपी की विदाई हो. हम ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन में पूरी एकजुटता चाहते हैं.”

विज्ञापन

असम और रेजीनगर पर क्या कहा?

अन्य सीटों और राज्यों में चुनावी रणनीति पर बात करते हुए ममता बनर्जी ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि रेजीनगर सीट को लेकर वे आगे फैसला लेंगी. वहीं, असम विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ रही है. ममता बनर्जी के इस रुख से साफ है कि वे आने वाले चुनावों में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को प्राथमिकता देने के मूड में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ