Mamata Banerjee high court setback: कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्णा राव की एकल पीठ ने सोमवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को बड़ा अंतरिम झटका दिया है. अदालत ने प्रर्वतन निदेशालय (ED) द्वारा फ्रीज किए गए TMC के तीन मुख्य बैंक खातों, जिनमें लगभग ₹440 करोड़ जमा हैं पर लगी रोक हटाने या उन्हें संचालित करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है. ED इन खातों में जमा रकम को एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर खरीद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दायरे में रख रही है.
बंगाल में ममता की TMC की बढ़ीं मुश्किलें, 3 बैंक खाते फ्रीज, अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर
ममता बनर्जी और TMC को क्यों नहीं मिली राहत?
अदालत ने ED द्वारा TMC के तीन मुख्य बैंक खातों को फ्रीज करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. टीएमसी की कानूनी टीम ने तर्क दिया था कि पार्टी के दैनिक प्रशासनिक संचालन और चुनावी तैयारियों के लिए इन खातों का चालू रहना आवश्यक है. हालांकि, हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रवर्तन निदेशालय की PMLA जांच एक निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच जाती, तब तक इतने बड़े फंड के अनफ्रीज होने से जांच प्रभावित हो सकती है.
मामले के 3 मुख्य कानूनी पहलू
राज्य पुलिस द्वारा फ्रीज किए गए खातों पर कोर्ट की दूसरी बेंच ने आंशिक राहत दी थी, लेकिन ED के अलग से समन जारी कर खातों को सीज करने के बाद कानूनी समीकरण पूरी तरह बदल गए. ED का आरोप है कि पार्टी फंड और संबंधित वित्तीय लेन-देन में करोड़ों रुपये के अवैध डायवर्जन का मामला सामने आया है. अदालत ने माना कि वित्तीय अपराधों से जुड़े मामलों में केंद्रीय एजेंसियों के प्रशासनिक और कानूनी अधिकारों में तुरंत हस्तक्षेप करना सही नहीं होगा.
‘ममता बनर्जी अगर ये फैसला लें तो TMC में लौट आएंगे बागी’, घर वापसी के लिए रखी शर्त
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
48 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
8 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
22 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
23 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 day agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
7 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines