तृणमूल कांग्रेस की सीनियर नेता और कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। जैसे ही खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक महुआ मोइत्रा की चर्चा होने लगी। साथ ही उनकी भी जिनसे महुआ ने शादी की है। महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद पिनाकी मिश्रा को अपना हमसफर बनाया है। महुआ और पिनाकी में उम्र का बड़ा फासला है। आइए जानते हैं कि दोनों में कितना एजगैप है?
महुआ और पिनाकी में कितना एजगैप?
महुआ मोइत्रा की बात करें तो महुआ 50 साल की हैं। महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को द्विपेंद्र लाल मोइत्रा के घर हुआ था। महुआ एक बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं और उनकी एक बहन भी है। इसके अलावा अगर पिनाकी की बात करें तो पिनाकी अभी 65 साल के हैं। पिनाकी का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को हुआ था। इसके हिसाब से दोनों में 15 साल का एजगैप है।
कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
पिनाकी मिश्रा की बात करें तो पिनाकी पुरी सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सैंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने वकालत की थी। पिनाकी ने पहली शादी संगीता मिश्रा से की थी। इस शादी से पिनाकी को एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, अब उन्होंने महुआ मोइत्रा से दूसरी शादी की है।
महुआ मोइत्रा के बारे में
महुआ मोइत्रा ने साल 1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से इकोनोमिक्स और मैथ्स की पढ़ाई की है। मोइत्रा ने न्यूयॉर्क शहर और लंदन में जेपी मॉर्गन चेस के लिए एक निवेश बैंकर के रूप में भी काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि महुआ मोइत्रा कई बार विवादों में भी रही हैं। कभी वे अपनी कुछ विवादास्पद टिप्पणियों के लिए निशाने पर आ जाती हैं, तो कभी किसी और वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं, लेकिन महुआ का विवादों में रहना कोई बड़ी बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- Vibhu Raghav के बाद अब इस फिल्ममेकर की कैंसर ने ली जान, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 hr agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 hrs agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
2 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
2 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
3 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
5 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
7 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoमहुआ मोइत्रा ने अंडे फेंके जाने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया, पुलिस पर लगाए आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines