Vibhu Raghav के बाद अब इस फिल्ममेकर की कैंसर ने ली जान, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर का आज निधन हो गया है। कैंसर ने 55 साल की उम्र में विनोद छाबड़ा की जान ले ली। विनोद छाबड़ा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Vinod Chhabra

नहीं रहे मशहूर फिल्ममेकर विनोद छाबड़ा। photo credit- News24

फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर विनोद छाबड़ा का आज 5 जून को निधन हो गया है। विनोद छाबड़ा के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद छाबड़ा का निधन मुंबई में हुआ। 55 साल की उम्र में विनोद ने दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद छाबड़ा के निधन की खबर से फैंस और उनके चाहने वाले दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में टीवी एक्टर विभू राघव का भी कैंसर से निधन हुआ था।

विज्ञापन

कब होगा विनोद छाबड़ा का अंतिम संस्कार?

विनोद छाबड़ा का अंतिम संस्कार आज 5 जून को ही किया जाएगा। विनोद छाबड़ा एक ऐसा नाम थे, जो लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी बल्कि मलयालम, तमिल और तेलुगु, बंगाली सहित 20 से ज्यादा भाषाओं की फिल्में बनाई हैं। करीब 40 साल से विनोद छाबड़ा इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं।

विज्ञापन

Vinod Chhabra

आज विनोद का अंतिम संस्कार

विनोद के निधन और अंतिम संस्कार की जानकारी उनके परिवार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में बताया गया है कि बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि अब हमारे पापा इस दुनिया में नहीं रहे। आज 5 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई में ही विनोद छाबड़ा को अखिरी विदाई दी जाएगी। फिल्ममेकर के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़-सा टूट गया है। हर कोई विनोद की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

विनोद ने बनाई कई फिल्में

विनोद के फैंस और चाहने वाले बहुत मायूस हैं। इसी के साथ अगर विनोद छाबड़ा की हिंदी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘पापी गुड़िया’, ‘जिम्मेदार’, ‘माई हसबैंड्स वाइफ’ जैसी कई फिल्में बनाई है। इसके अलावा अगर विनोद की बात करें तो उनका जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। ना सिर्फ बतौर फिल्ममेकर बल्कि विनोद ने फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है और लोगों को उनकी फिल्में खूब पसंद भी आती थीं। अब विनोद के निधन से सिर्फ उनकी यादें रह गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ