हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोलकाता गैंगरेप मामले की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी के पिता बोले- दोषी है तो कड़ी सजा मिले

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा से कथित गैंगरेप की घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने एसीपी प्रदीप घोषाल की अगुवाई में SIT का गठन किया है। अब तक तीन आरोपी और एक गार्ड गिरफ्तार किए गए हैं। इस घटना को लेकर भाजपा ने गरियाहाट में जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन
कोलकाता गैंगरेप मामले का आरोपी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल की देखरेख में 5 सदस्यीय स्पेशल इंववेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। कॉलेज के कैंपस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ 25 जून को गैंगरेप की घटना हुई थी। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें तीन आरोपी और एक गार्ड का नाम शामिल है।

इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। गरियाहाट क्रॉसिंग पर पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं अब इस मामले में सामूहिक बलात्कार के एक आरोपी के पिता ने कहा है कि हम भारत के नागरिक हैं, न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अगर मेरा बेटा दोषी पाया जाता है तो कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

बेटे पर लगे आरोपों पर क्या बोले पिता?

बेटे पर लगे आरोपों पर पिता ने कहा है कि मेरा बेटा है तो क्या हुआ, पहले हम भारत के नागरिक हैं, उसके बाद वो मेरा बेटा है। मामला कोर्ट में है, पुलिस जांच कर रही है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। जांच के आधार पर जो भी कार्रवाई हो, करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं यकीन होता है कि मेरा बेटा इसमें शामिल है। आरोपी के पिता ने कहा कि हो सकता है कि वो इसमें शामिल हो, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पुलिस की जांच पर मुझे पूरा भरोसा है। कोलकाता पुलिस दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी।

विज्ञापन


वहीं इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हिरासत में लिए जाने पर कहा है कि यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने मुझे और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : कौन है मनोजीत मिश्रा? कोलकाता की लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप का आरोप, ये है TMC से कनेक्शन

विज्ञापन

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी के अलावा सांसद बिप्लब देब और मनन मिश्रा शामिल हैं। वे घटनास्थल का दौरा करेंगे और अपनी रिपोर्ट मंत्री नड्डा को सौंपेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola