कौन है मनोजीत मिश्रा? कोलकाता की लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप का आरोप, ये है TMC से कनेक्शन

Who Is Manojit Mishra : पश्चिम बंगाल में शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है, जहां साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज कैंपस में गर्ल स्टूडेंट के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ। इस मामले में टीएमसी के पदाधिकारी को आरोपी बनाया गया है।

Manojit Mishra

मनोजीत मिश्रा।

Who Is Manojit Mishra : पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज कैंपस में एक लॉ स्टूडेंट के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व लॉ स्टूडेंट और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के साउथ कोलकाता जिले के वर्तमान संगठन सचिव 31 वर्षीय मनोजीत मिश्रा को अन्य दो आरोपियों के साथ शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आइए जानते हैं कि कौन है मनोजीत मिश्रा?

यह घटना 25 जून को शाम 7:30 से 8:50 बजे के बीच हुई और गुरुवार रात को शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद कस्बा की पुलिस ने मामले के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मनोजीत मिश्रा के अलावा अन्य दो आरोपियों की पहचान जैब अहमद (19) और प्रमित मुखोपाध्याय (20) के रूप में हुई है, जो उसी कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर के छात्र हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 24 वर्षीय युवती अपनी परीक्षा से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज पहुंची थी। वह पहले कॉलेज के यूनियन रूम में इंतजार करती रही। इसके बाद मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर कैंपस गेट बंद करने का आदेश दिया, जिसके बाद परिसर में सुरक्षा गार्ड के कमरे में महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया।

कौन है मनोजीत मिश्रा?

मनोजित मिश्रा ने 2022 में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। संस्थान से उत्तीर्ण होने के बाद भी उसने कथित तौर पर परिसर में काफी प्रभाव बनाए रखा। इसके बाद मनोजित मिश्रा ने अलीपुर लॉ कॉलेज में प्रैक्टिस शुरू की। स्टूडेंट लाइफ के दौरान वह अपनी बलपूर्वक रणनीति के लिए जाना जाता था और उस पर हमले की कई घटनाएं घट चुकी थीं।

इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी टीएमसी की आलोचना की और पार्टी के साथ मनोजीत मिश्रा के संबंधों को उजागर किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घृणित! कस्बा में कॉलेज छात्रा के साथ क्रूर गैंगरेप के मुख्य आरोपियों में से एक मनोजीत मिश्रा का टीएमसी के सबसे शक्तिशाली लोगों के साथ सीधा संबंध है। उन्होंने मिश्रा की तस्वीरें सांसद अभिषेक बनर्जी, राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्षद कजरी बनर्जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा कीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ