कोलकाता में शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भिड़ गए. ये घटना टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे. इसी दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे. आरोप है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे. टीएमसी नेताओं का दावा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने की योजना बनाई गई थी.
ये भी पढ़ें: क्या है नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी? जिसमें शामिल हो गए TMC के 20 बागी सांसद
पुलिस ने संभाला मोर्चा
जैसे ही ये सूचना टीएमसी कार्यकर्ताओं तक पहुंची, माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को बिगड़ता देख एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया. सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग किया और हालात को कंट्रोल करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. घटना के बाद टीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि विपक्षी दल जानबूझकर राजनीतिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा था. वहीं बीजेपी की ओर से आरोपों को खारिज करते हुए कहा गया कि उनके कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे और टीएमसी समर्थकों ने पहले आक्रामक रवैया अपनाया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दलों के समर्थक नारेबाजी और बहस करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया और एयरपोर्ट के कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में दोनों दलों के बीच कई बार तनाव और झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी
संबंधित खबरें
ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
15 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
1 day agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days ago'मच्छार ने दिखाया भारत की ताकत का असर', अग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर हमला
3 days ago'आइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन का ममता को ऑफर; लेकिन रखी शर्त
3 days ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines