पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर बवाल मचा है. उनके वकील ने सोमवार को सरकारी SSKM हॉस्पिटल और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज को कानूनी नोटिस भेजा. ये नोटिस 2021 के उनके मेडिकल रिकॉर्ड को बिना इजाजत सार्वजनिक करने के आरोप में भेजा गया है. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पैर की चोट का नाटक किया गया था. कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक दस्तावेज दिखाते हुए कहा था कि ये 11 मार्च 2021 की बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के रेडियो डायग्नोसिस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट है, जिसमें फ्रैक्चर का कोई सबूत नहीं मिला था.
यह भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
ममता बनर्जी के वकील ने मांगा जवाब
सीएम सुवेंदु ने कहा था कि राज्य सरकार 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर की चोट के झूठे दावों की नई जांच शुरू करेगी. इसके बाद ममता बनर्जी के वकील अर्का नाग ने SSKM के डायरेक्टर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड को ईमेल के जरिए नोटिस भेजा. उन्होंने इस बात का जवाब मांगा है कि उनके क्लाइंट के मेडिकल रिकॉर्ड सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे और बाद में सार्वजनिक कैसे किए गए. नोटिस की एक कॉपी बंगाल के हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी भेजी गई थी.
नोटिस में क्या?
नोटिस में 3 अक्टूबर को सुवेंदु अधिकारी के बयानों का जिक्र किया गया है. इसमें तर्क दिया गया है कि भले ही मेडिकल रिकॉर्ड राज्य या किसी जांच एजेंसी को कानूनी प्रक्रिया के जरिए मिले हों, लेकिन इससे उन्हें सार्वजनिक करने की इजाजत नहीं मिल जाती. नोटिस में ये भी पूछा गया है कि क्या रिपोर्ट किसी कोर्ट के आदेश के बाद सार्वजनिक की गई थी और अगर नहीं, तो दस्तावेज देने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. नोटिस में इस बात पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्या सार्वजनिक की गई रिपोर्ट असली मेडिकल रिकॉर्ड थीं. दरअसल, 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी प्रचार के दौरान बिरुलिया बाजार के पास घायल हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था.
संबंधित खबरें
अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
12 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
3 days agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 days ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
4 days agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
4 days agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 days agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
7 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
8 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines