कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
अग्निशमन विभाग ने भी हादसे को लेकर जानकारी दी है. विभाग के अनुसार, कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में तड़के करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे.
कुछ ही पलों में मच गई चीख-पुकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार तड़के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में अचानक आग भड़क उठी. उस वक्त होटल में ठहरे लोग गहरी नींद में सो रहे थे. देखते ही देखते कमरों में धुआं भरने लगा और हालात बिगड़ गए. कुछ लोग किसी तरह होटल से बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग धुएं और आग के बीच फंस गए. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चार फायर इंजनों के जरिए आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.
यह भी पढ़ें- कोलकाता में CJP का इवेंट कैंसिल, आशुतोष रांका का आरोप – BJP नेताओं से मिली धमकी
नौ लोगों की मौत, एक बच्चा भी शामिल
खबरों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. आग और दम घुटने की वजह से कई अन्य लोग भी प्रभावित हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद होटल के आस-पास अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. राहत-बचाव कार्य जारी है और जब आग लगी तब होटल में कितने लोग मौजूद थे, इसकी जांच भी की जा रही है.
आग लगने की वजह साफ नहीं
होटल में आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है. शुरुआती जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. जांच आगे बढ़ने के साथ होटल में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम की भी जांच की जा रही है. यह देखा जाएगा कि वहां आग बुझाने के उपकरण, अलार्म और इमरजेंसी की स्थिति में होटल से बाहर निकलने के लिए पर्याप्त रास्ते थे या नहीं.
यह भी पढ़ें- होटल प्रबंधन की एक चूक से गई 9 लोगों की जान, जानें कोलकाता अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी
तारापीठ की घटना के बाद एक और दर्दनाक हादसा
कोलकाता में हुए इस हादसे ने कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के तारापीठ में हुई होटल अग्निकांड की याद ताजा कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हुई थी. होटल में ठहरे श्रद्धालु आग की चपेट में आ गए थे. हादसे के बाद होटल संचालक और उसके बेटे को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी.
संबंधित खबरें
अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
3 days agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 days ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
3 days agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 days agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 days agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
7 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
8 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines