पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद एक बार फिर विवादों से घिरी हुईं हैं. उनके खिलाफ सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने ईद के एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले ने बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ये शिकायत बीजेपी कार्यकर्ता और वकील रिंकी चटर्जी की ओर से दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के दौरान और ईद कार्यक्रम में ऐसे बयान दिए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने पहले भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन तब कार्रवाई नहीं हुई.
TMC में आखिर क्या चल रहा है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विवाद उस बयान से जुड़ा है जिसमें ममता बनर्जी ने बीजेपी की राजनीति पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणियां की थीं. बीजेपी नेताओं ने इन बयानों को हिंदू समाज के खिलाफ बताया और इसे भड़काऊ राजनीति करार दिया. वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इस पूरे मामले के बीच बंगाल की राजनीति और भी गरमा गई है. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है और पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें भी सामने आ रही हैं. फलता सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत के बाद विपक्ष लगातार टीएमसी पर हमलावर है.
ये भी पढ़ें: ‘BJP के खिलाफ जारी रहेगी जंग’, फाल्टा सीट पर हार के बाद ममता ने जारी किया वीडियो संदेश
टीएमसी ने बीजेपी पर लगाए आरोप
इसी बीच सोमवार को पुलिस टीम टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास भी पहुंची थी. पुलिस टीम में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी जवान भी शामिल थे. वो वहां से सुरक्षा स्कैनिंग से जुड़ा एक LED TV मॉनिटर अपने साथ ले गई. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं. इससे पहले बंगाल में भ्रष्टाचार, वसूली, सरकारी धन में कारगुजारी और चुनाव के बाद हिंसा के आरोपों में एक हफ्ते के भीतर टीएमसी के 70 से ज्यादा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया गया है. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी जानबूझकर उनकी पार्टी के नेताओं को टारगेट कर रही है. टीएमसी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है. फिलहाल, अभी तक ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस FIR पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार…’, बंगाल के फाल्ता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
9 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
4 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
9 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
9 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines