'BJP के खिलाफ जारी रहेगी जंग', फाल्टा सीट पर हार के बाद ममता ने जारी किया वीडियो संदेश

Mamata Banerjee Video Message: बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार और फाल्टा सीट पर बीजेपी की बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी ने एक भावुक और सख्त वीडियो संदेश जारी किया है. ममता ने बीजेपी पर ईवीएम में हेरफेर, चुनावी धांधली और कार्यकर्ताओं पर हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है. जानिए उन्होंने करीब 32 मिनट के इस वीडियो में जनता और समर्थकों से क्या कहा.

Mamata Banerjee
विज्ञापन

Mamata Banerjee Video Message: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. फाल्टा सीट पर बीजेपी की एक लाख से अधिक वोटों से हुई धमाकेदार जीत के बाद, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता और अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक बेहद भावुक और तीखा वीडियो संदेश जारी किया है. करीब 32 मिनट के इस वीडियो में ममता बनर्जी शांत लेकिन बेहद सख्त अंदाज में नजर आईं. उन्होंने चुनाव नतीजों को जनता का असली फैसला मानने से साफ इनकार कर दिया है.

इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी धांधली

ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान ईवीएम (EVM) डेटा में बड़े स्तर पर हेरफेर किया गया. मतगणना के शुरुआती दौर में टीएमसी आगे चल रही थी, लेकिन बाद के राउंड में अचानक नतीजों को बदल दिया गया. ममता का आरोप है कि टीएमसी के काउंटिंग एजेंटों को डरा-धमकाकर केंद्रों से बाहर निकाला गया और बीजेपी के आईटी सेल ने डेटा सिस्टम में अनधिकृत पहुंच बनाई.

विज्ञापन

बंगाल में बदले की राजनीति के तहत हिंसा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव बीतने के बाद भी बंगाल में बदले की राजनीति के तहत हिंसा का नंगा नाच चल रहा है. अब तक टीएमसी के 2,500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ व लूटपाट की जा रही है. उन्होंने बीजेपी पर बंगाल को एक ‘पुलिस स्टेट’ और ‘गुंडा राज’ में बदलने का आरोप लगाया, जहां महिलाओं के साथ बदसलूकी हो रही है और बंगाली संस्कृति को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी के सामने कभी नहीं झुकेगी

वीडियो के अंत में ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का मीडिया पूरी तरह पक्षपाती हो चुका है, इसलिए वह अब सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के जरिए सीधे जनता से संवाद करती रहेंगी. ममता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि तृणमूल कांग्रेस एक जुझारू पार्टी है, जो संविधान के दायरे में रहकर इस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और बीजेपी के सामने कभी नहीं झुकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ